वायरस : सलमान खान ने दिया कड़ा संदेश

‘भारत’ अभिनेता अभी पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में रह रहे हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए सरकारी दिशानिर्देश मानने की अपील की है।

जमात

मुंबई, 16 अप्रैल बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बंद के नियमों का उल्लंघन करने और स्वास्थ्य कर्मियों पर पथराव की घटनाओं पर गुस्सा और निराशा जाहिर की है।

‘भारत’ अभिनेता अभी पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में रह रहे हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए सरकारी दिशानिर्देश मानने की अपील की है।

‘बिग बॉस’ की छवि का इस्तेमाल करते हुए सलमान ने 10 मिनट का वीडियो इंस्टाग्राम पर जारी किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ बिग बॉस अभी शुरू नहीं हो रहा है, यहां जिंदगी का बिग बॉस चल रहा है। ऐसे कुछ लोग हैं जो बंद का उल्लंघन कर रहे हैं। मैं यहां दो दिन की छुट्टी पर आया था लेकिन कोरोना ने सबको ‘छुट्टी’ पर भेज दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पहले हमने सोचा था कि यह फ्लू है। यह कुछ दिनों में ठीक हो जाएगा और सब घर लौट जाएंगे। लेकिन जब बंद हुआ तो सभी गंभीर हो गए।’’

अभिनेता अभी अपने फार्महाउस में अपनी मां सलमा, बहन अलविरा अग्निहोत्री और अर्पिता खान शर्मा, बहनोई आयुश शर्मा और भतीजे आहिल समेत कुछ दोस्तों के साथ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ अपनी प्रार्थनाएं घर पर रहकर करें। हमने बचपन से ही सीखा है कि भगवान हमारे अंदर है। मरना तो सबको है, क्या आप वास्तव में मरना चाहते हैं? क्या आप अपने देश को खतरे में डालना चाहते हैं ? आपको यह सोचना होगा कि आप पुलिस, डॉक्टर और बैंकों में काम करने वाले लोगों का सहयोग करना चाहते हैं या नहीं।’’

देश में स्वास्थ्यकर्मियों पर हो रहे हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ आप डॉक्टरों और नर्सों पर पत्थर फेंक रहे है जो आपकी जान बचा रहे हैं। और कोरोना वायरस से संक्रमित लोग भाग रहे हैं अस्पतालों से! कहां भाग रहे हैं? जीवन की तरफ या मौत की तरफ? कल्पना करें कि अगर डॉक्टर और पुलिस नहीं होते तो ऐसे लोग जो यह सोचते हैं कि यह उनके साथ नहीं होगा, वह पूरे भारत को अंधेरे में धकेल देते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस स्थिति को इतना भी खराब न बनाएं कि उन्हें आपको समझाने के लिए फौज की जरूरत पड़ जाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी