हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स ने विभिन्न राज्यों को दिये 300 से अधिक एयरोसोल बक्से

ये बक्से डॉक्टर और मरीज के बीच रुकावट का काम करते हैं और डॉक्टरों को संक्रमण से बचाते हैं।

जमात

बेंगलुरू, 16 अप्रैल हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के प्रयासों के तहत विभिन्न राज्य सरकारों को 300 से अधिक एयरोसोल बक्से दिये हैं।

ये बक्से डॉक्टर और मरीज के बीच रुकावट का काम करते हैं और डॉक्टरों को संक्रमण से बचाते हैं।

कंपनी ने कहा कि उसने कोविड-19 महामारी के खिलाफ अपना योगदान जारी रखते हुए 300 से अधिक एयरोसोल बक्से का उत्पादन किया। कंपनी ने कहा कि ये बक्से कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल जैसे राज्यों को अस्पतालों में इस्तेमाल करने के लिये दिये गये हैं।

कंपनी ने कहा कि ये पारदर्शी बक्से कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों का इलाज करते समय डॉक्टरों व चिकित्सा कर्मियों को संक्रमित होने से बचाते हैं।

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक आर. माधवन ने कहा कि इन बक्सों के इस्तेमाल के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा ‘‘ परिणाम उत्साहजनक हैं। हम जरूरत की इस घड़ी में और अधिक राज्यों तथा अस्पतालों की मदद कर सकते हैं।’’

कंपनी ने कहा कि उसका प्रबंधन पहले ही प्रधानमंत्री नागरिक मदद एवं आपदा राहत कोष (पीएम केयर्स) में 26.25 करोड़ रुपये का योगदान देने की घोषणा कर चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी