दक्षिण कोरिया की सत्तारूढ़ पार्टी को चुनाव में मिली बड़ी जीत

निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि सत्तारूढ़ पार्टी और उसके चुनावी ब्लॉक के घटक दल ने मिलकर संसद की 300 सीटों में से 180 सीटें जीत ली हैं।

सियोल, 16 अप्रैल (एपी) दक्षिण कोरिया में सत्तारूढ़ पार्टी ने संसदीय चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। देश में कोरोना वायरस के संकट के बीच हुए मतदान के बावजूद लोग अपने घरों से बाहर निकलकर आए थे और मतों के प्रतिशत ने पिछले तीन दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि सत्तारूढ़ पार्टी और उसके चुनावी ब्लॉक के घटक दल ने मिलकर संसद की 300 सीटों में से 180 सीटें जीत ली हैं।

वहीं रूढ़िवादियों को सघन जनसंख्या वाले सियोल मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में बेहद खराब हार का सामना करना पड़ा है।

इस जीत से राष्ट्रपति मून जेई-इन के अपने मुख्य घरेलू और विदेशी उद्देश्यों को पूरा करने का मौका फिर से मिल गया है। खास तौर पर इसमें परमाणु हथियार रखने वाले उत्तर कोरिया के साथ राजनयिक संबंधों को पुनर्जीवित करना शामिल है। वहीं इसके साथ ही उनके सामने ऐतिहासिक स्वास्थ्य संकट भी है जो दक्षिण कोरिया के कारोबार को भी प्रभावित कर रहा है जिससे लोगों के रोजगार पर संकट के बादल छाए हुए हैं।

डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ली हे-चान ने पार्टी की एक बैठक में कहा, ‘‘ हम भारी जिम्मेदारी महसूस करते हैं जिसने हमारी जीत के आनंद को दबा दिया है।’’

राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने बताया कि बुधवार को मतदान 66.2 फीसदी दर्ज किया गया जो कि 1992 के 71.9 फीसदी मतदान से अब तक हुए मतदान का सबसे ज्यादा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें