न्यूयार्क के गवर्नर ने दिया आदेश: सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना जरूरी

उन्होंने कहा कि न्यूयार्क कोरोना वायरस से बुरी तरह से प्रभावित है और ऐसी स्थितियों में जहां सामाजिक दूरी को बनाए नहीं रखा जा सकता है, जैसे कि सार्वजनिक परिवहन में, तो ऐसे में अब मास्क पहना या चेहरा ढकने की आवश्यकता होगी।

न्यूयार्क, 16 अप्रैल न्यूयार्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कहा है कि यहां के लोगों को अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनकर या चेहरा ढंककर ही निकलना होगा।

उन्होंने कहा कि न्यूयार्क कोरोना वायरस से बुरी तरह से प्रभावित है और ऐसी स्थितियों में जहां सामाजिक दूरी को बनाए नहीं रखा जा सकता है, जैसे कि सार्वजनिक परिवहन में, तो ऐसे में अब मास्क पहना या चेहरा ढकने की आवश्यकता होगी।

अमेरिका में न्यूयार्क कोरोना वायरस का गढ़ बना हुआ है जहां बुधवार को इसके 11,571 और मामले सामने आये है जिससे यहां कुल मामलों की संख्या 2,13,779 हो गई है।

क्यूमो ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वह एक कार्यकारी आदेश जारी करेंगे जिसके तहत न्यूयार्क के सभी लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना जरूरी होगा और यह आदेश 17 अप्रैल से प्रभावी हो जायेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप लोगों के बीच जा रहे हैं, और आप सामाजिक दूरी को नहीं बनाये रख सकते हैं, तो मास्क लगाना होगा...आपको मुझे संक्रमित करने का अधिकार नहीं है। यदि आप ऐसे स्थानों पर जा रहे हैं जहां आप अन्य लोगों के संपर्क में आ सकते हैं और सामाजिक दूरी भी नहीं बनाकर रख सकते है तो आपके पास मास्क या नाक और मुंह को ढकने वाला कपड़ा होना चाहिए।’’

उन्होंने बताया कि न्यूयार्क में अस्पतालों में लोगों को भर्ती कराए जाने और आईसीयू में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में कमी आ रही है जोकि एक ‘‘अच्छी खबर’’ है।

न्यूयार्क में 14 अप्रैल को 752 लोगों की मौत हुई, 707 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें