संदिग्ध नक्सलियों ने की जवान की हत्या

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरसेगढ़ गांव के करीब आज सहायक आरक्षक रमेश कुरसम का शव मिला। कुरसम की धारदार हथियार से हत्या की गई है।

जमात

बीजापुर, 16 अप्रैल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने धारदार हथियार से पुलिस के एक जवान की हत्या कर दी है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरसेगढ़ गांव के करीब आज सहायक आरक्षक रमेश कुरसम का शव मिला। कुरसम की धारदार हथियार से हत्या की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुरसम फरसेगढ़ थाने में तैनात था और वह 14 अप्रैल की शाम से लापता था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना कि जानकारी मिलते ही एक पुलिस दल रवाना किया, जिसने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से माओवादियों का एक पर्चा बरामद किया है, जिसमें नेशनल पार्क एरिया कमेटी ने घटना की जिम्मेदारी ली है और जवान कुरसम पर स्थानीय ग्रामीणों को परेशान करने का आरोप लगाया है।

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक जांच में यह जानकारी मिली है कि नक्सलियों ने पुलिस जवान की हत्या की है। हांलकि पुलिस जवान की हत्या के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें