Zimbabwe National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 44th Match Winner Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 44वां मुकाबला आज यानी 23 फरवरी को जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-1 का अहम मुकाबला है, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में है. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में कैरेबियाई बल्लेबाजों का दिखेगा दम या जिम्बाब्वे के गेंदबाज करेंगे उलटफेर? यहां जानें पिच रिपोर्ट
वेस्टइंडीज ने अपने पिछले मुकाबलों में संतुलित और आक्रामक प्रदर्शन किया है. शाई होप, रोवमन पॉवेल और शिमरोन हेटमायर शानदार लय में नजर आ रहे हैं. ऑलराउंडर जेसन होल्डर और अकील होसेन टीम को गहराई देते हैं. गेंदबाजी में शमर जोसेफ और जेडन सील्स नई गेंद से असर डाल सकते हैं.
दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम सिकंदर रजा की कप्तानी में आत्मविश्वास से भरी है. रयान बर्ल और ब्रायन बेनेट मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजराबानी और रिचर्ड नगरावा पावरप्ले में विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं.
जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (ZIM vs WI T20I Head To Head Record)
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी रहा है. वेस्टइंडीज की टीम को तीन मैचों में जीत मिली है. वहीं जिम्बाब्वे ने एक मुकाबला अपने नाम किया है. जिम्बाब्वे की एकमात्र जीत 16 साल पहले आई थी, जब उन्होंने 105 रनों का सफल बचाव किया था. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच खेला गया एकमात्र मुकाबला वेस्टइंडीज ने जीता था. जिम्बाब्वे ने कैरेबियन टीम के खिलाफ एकमात्र जीत 2010 में दर्ज की थी. ऐसे में वह इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन कर 16 साल बाद दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी.
ये टीम मार सकती है बाजी (ZIM vs WI Match Winner Prediction)
मौजूदा फॉर्म, टीम संतुलन और अनुभव को देखते हुए वेस्टइंडीज का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. वानखेड़े की बल्लेबाजी अनुकूल पिच पर कैरेबियाई बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं. हालांकि जिम्बाब्वे की टीम उलटफेर करने में सक्षम है और अगर सिकंदर रजा ऑलराउंड प्रदर्शन करते हैं तो मुकाबला रोमांचक हो सकता है.
वेस्टइंडीज की जीत की संभावना: 65%
जिम्बाब्वे की जीत की संभावना: 35%
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ZIM vs WI 44th Match Playing Prediction)
जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रेम क्रेमर, ब्रैड इवांस, क्लाइव मदांडे, तदिवानाशे मरुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड नगरावा.
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, रोवमन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड.
नोट: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY