कर्नाटक ने लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने के केंद्र के फैसले का किया स्वागत

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने फैसले का स्वागत करते हुए राज्य के लोगों से अपील की कि वे कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सरकार के साथ स्वेच्छा से सहयोग करें।

जमात

बेंगलुरू, 14 अप्रैल कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन (बंद) की अवधि तीन मई तक बढ़ाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत करती है और राज्य में इसका सख्ती से पालन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने फैसले का स्वागत करते हुए राज्य के लोगों से अपील की कि वे कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सरकार के साथ स्वेच्छा से सहयोग करें।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘मैं बंद की अवधि तीन मई तक बढ़ाए जाने के प्रधानमंत्री के फैसले का स्वागत करता हूं। हमारी सरकार कल जारी होने वाले भारत सरकार के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करेगी। मैं कर्नाटक के लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे इस बीमारी को रोकने में हमारे साथ स्वेच्छा से सहयोग करें।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि बंद को 20 अप्रैल तक सख्ती से लागू किया जाएगा और हालात पर निकटता से नजर रखी जाएगी।

उन्होंने कहा, “बंद के दौरान कहीं से किसी तरह के उल्लंघन की खबर आई तो उपायों को और सख्त किया जाएगा,खास तौर पर उन स्थानों पर जहां संक्रमण के मामले अधिक मिले हैं।”

25 मार्च से लागू बंद की अवधि 14 अप्रैल की आधी रात को समाप्त होने वाली थी जिसे बढ़ाकर तीन मई तक कर दिया गया है।

बंद का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि 57,633 वाहन जब्तकिया गए हैंस 4,169 लोग गिरफ्तार किये गए हैं, 2,181 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और 95 लाख रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले गए हैं।

उन्होंने कहा, “उन्होंने कहा कि अब और सख्त रुख अपनाया जाएगा। जैसा कि हमें उम्मीद थी,बंद की अवधि बढ़ा दी गई है।” उन्होंने कहा कि अगर लोग अगले कुछ दिनों तक घरों में रहने के लिये सहयोग करते हैं तो तीन मई तक सभी गतिविधियां समान्य रूप से बहाल हो सकती हैं।

राज्य के गृह मंत्री बसावराज बोम्मई ने कहा कि अनावश्यक आवाजाही पर और सख्ती बरती जाएगी और बैरीकेड लगाए जाएंगे और जांच भी तेज की जाएगी।

उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल के बाद तालुका और जिलास्तर पर स्थिति की समीक्षा की जाएगी जिसके बाद क्षेत्रवार आधार पर फैसला किया जाएगा।

बोम्मई ने कहा कि डीजीपी के जरिये सभी सहायक पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) स्तर के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिये निर्देशदिये गए हैं कि जिन जगहों पर कोरोना वायरस संक्रमण के ज्यादा मामले आए हैं वहां निगरानी बरती जाए और सभी ऐहतियात अपनाए जाएं। इनमें बीदर,गुलबर्गा, विजयपुरा, बेलगावी, चिकबल्लापुर, मैसुरु, दक्षिण कन्नड़ शामिल हैं।

येदियुरप्पा ने कहा कि दवाइयों, आवश्यक वस्तुओं एवं सामान की कोई कमी नहीं होगी और कृषि संबंधी गतिविधियां बिना किसी बाधा के जारी रखने के सभी प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने प्रवासी मजदूरों से अपील की कि वे इस समय जहां हैं, वहीं रहें।

मुख्यमंत्री ने मोदी की बताई सात बातों का पालन करने की लोगों से अपील की।

मोदी ने लोगों से सात विषयों पर सहयोग मांगा है जिनमें बुजुर्गों का ध्यान रखना, गरीबों के प्रति संवेदनशील नजरिया अपनाना, सामाजिक दूर बनाना और गरीबों की मदद करना आदि शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कंपनियों से भी अपील की कि वे अपने कर्मियों का ध्यान रखें और उन्हें नौकरी से नहीं निकालें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Dream11 Prediction: निशिन में आज पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

Pakistan Women vs Bangladesh Women T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Match Winner Prediction: ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश को हराकर पदक पर कब्जा जमा पाएगी पाकिस्तान महिला टीम? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट