एजेंसी न्यूज

अभिव्यक्ति की आजादी पर नियंत्रण के लिए कोरोना बना बहाना

Bhasha

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने इससे इनकार किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उस्मा को फुकेत में उनकी गैलरी से गिरफ्तार कर लिया गया।

अमेरिका ने ईरान पर अमेरिकी युद्धपोतों का पीछा करने का आरोप लगाया

Bhasha

यह घटना तब सामने आई है जब ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के समझे जाने वाले सशस्त्र लोगों ने हांगकांग के ध्वज वाले एक टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया था।

बहनोई की हत्या में व्यक्ति गिरफ्तार

Bhasha

पुलिस ने बताया कि उसने अपने बहनोई की दोबारा शादी कराने के लिए उससे धन की उगाही भी की थी।

कई सप्ताह से समुद्र में भटक रहे 382 रोहिंग्या शरणार्थियों को बचाया गया

Bhasha

हालांकि कई अधिकारी इस संबंध में अलग-अलग बयान दे रहे हैं कि क्या ये लोग उन शरणार्थियों में शामिल हैं जो म्यामां में जातीय नरसंहार के बाद वहां से भागे थे और बांग्लादेश के शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं।

हॉटस्पॉट में रह रहे लोगों के साथ कोविड-19 के जांच नतीजे साझा करेगी ओडिशा सरकार

Bhasha

हॉटस्पॉट या नियंत्रण क्षेत्र उन इलाकों को कहा जाता है, जहां कोविड-19 के रोगियों की संख्या अधिक है।

पुणे में पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से योग करवाया

Bhasha

कोंढवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह की सैर पर निकले 25 से 30 लोगों सहित 100 से अधिक लोगों से योग और व्यायाम करवाया गया।

सेंसेक्स 223 अंक चढ़ा, निफ्टी 9,000 अंक के पास

Bhasha

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 784 अंक ऊपर-नीचे होने के बाद अंत में 222.80 अंक या 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 30,602.61 अंक पर बंद हुआ।

कोविड-19 : अस्तपाल से भागा संदिग्ध पकड़ा गया

Bhasha

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। वह बुधवार रात को अस्तपाल से फरार हो गया था, जिससे जिले और आस-पास के इलाके में लोगों में तनाव उत्पन्न हो गया था।

हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों के शुभंकर का अनावरण

Bhasha

शुभंकर ‘फेईफेई’ का डिजाइन ‘दैवीय पक्षी’ से प्रेरित है जिसका रूपांकन लियांगझू की संस्कृति में मिलता है।

कोविड-19:लॉकडाउन के दौरान धारा 188 के तहत दर्ज प्राथमिकी निरस्त कराने के लिये न्यायालय में याचिका

Bhasha

यह याचिका उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक और गैर सरकारी संगठन ‘सेन्टर फॉर अकाउन्टेबिलिटी एंड सिस्टेमिक चेंज’ के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने दायर की है। भारतीय दंड संहिता की धारा 188 का उल्लंघन करने के अपराध में एक महीने की कैद या 200 रूपए तक का जुर्माना या दोनों की सजा का प्रावधान है। इसी तरह लोक सेवक के आदेशों की अवज्ञा करने से लोगों की जान खतरे में पड़ती है तो इस अपराध के लिये छह महीने तक की कैद और एक हजार रूपए का जुर्माना या दोनों ही सजा का प्रावधान है।

नकवी ने वक्फ बोर्ड अध्यक्षों से बात की, अफवाहों को नाकाम करने और लॉकडाउन के पालन पर जोर दिया

Bhasha

गौरतलब है कि देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के वक्फ बोर्डों के तहत 7 लाख से ज्यादा पंजीकृत मस्जिदें, ईदगाह, दरगाह, इमामबाड़े एवं अन्य धार्मिक-सामाजिक स्थल हैं। केंद्रीय वक्फ परिषद, राज्यों के वक्फ बोर्डों की नियामक संस्था है।

चीन में नवंबर तक दोबारा कोरोना वायरस का संक्रमण फैल सकता है : चीनी विशेषज्ञ

Bhasha

उन्होंने यह चेतावनी ऐसे समय दी है जब करीब तीन महीने तक महामारी से लड़ने के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन में हालात सामान्य हो रहे हैं।

पुलिस पर गोली चलाकर फरार हुआ बदमाश गिरफ्तार

Bhasha

सहायक पुलिस आयुक्त श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने बताया कि 15 अप्रैल को थाना फेस-2 पुलिस को सूचना मिली कि भंगेल गांव के नाले के पास एक कार में सवार होकर कुछ बदमाश मादक द्रव्य बेचने आ रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और एक कार वहां आती हुई दिखाई दी.

टेनिस की वापसी के लिये करना होगा लंबा इंतजार : नडाल

Bhasha

फ्रेंच ओपन सितंबर तक स्थगित किया जा चुका है। इससे पहले अमेरिकी ओपन भी स्थगित हुआ जबकि विम्बलडन इस महीने के शुरू में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार रद्द किया गया।

प्रवासी मजदूरों के उपद्रव के ‘षड्यंत्र’ का भंडाफोड़ करेंगे : शिवसेना

Bhasha

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा गया है कि बाहर जाने वाली रेलगाड़ियां न केवल बांद्रा से बल्कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई सेंट्रल और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से जाती हैं। लेकिन भीड़ केवल बांद्रा में इकट्ठी हुई।

अगर लॉकडाउन समाधान नहीं, तब कांग्रेस शासित राज्यों ने पहले ही बंदी की अवधि क्यों बढ़ायी : भाजपा

Bhasha

भाजपा के संगठन मंत्री बी एल संतोष ने ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी के अनुसार लॉकडाउन समाधान नहीं है.... तब कांग्रेस और उसके द्वारा समर्थित सरकारों के मुख्यमंत्रियों ने पहले ही लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा क्यों की ? ’’

वायरस : ताबूत बनाने वाला स्पेन का छोटा सा गांव सुर्खियों में

Bhasha

स्पेन कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है और यहां इस महामारी में सिर्फ दो महीने में 18,500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

कोविड-19 ड्यूटी पर तैनात चीता हेलिकॉप्टर ने हिंडन के नजदीक हाईवे पर आपात लैंडिंग की

Bhasha

एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि हेलिकॉप्टर कोविड-19 मिशन पर था और जांच के लिए नमूने लेने लेह जा रहा था.

सरकार ने फसल वर्ष 2020-21 में रिकॉर्ड 29.83 करोड़ टन अनाज उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया

Bhasha

फरवरी में मंत्रालय द्वारा जारी दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, फसल वर्ष 2019-20 (जुलाई-जून) में खाद्यान्न उत्पादन 29 करोड़ 19.5 लाख टन रहने का उनुमान है। यह अब तक का सब के सर्वकालिक उत्पादन होगा है।

आस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों की मदद के लिये कदम उठाया

Bhasha

उल्लेखनीय है कि अपने रोजमर्रा के खर्चे जुटाने और विश्वविद्यालय की फीस भरने की खातिर अंशकालिक कार्य करने वाले हजारों की तादाद में अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने उस वक्त चिंता जताई थी, जब आस्ट्रेलिया सरकार ने यह घोषणा की थी कि उन्हें किसी सामाजिक सुरक्षा भुगतान का या अन्य पारिश्रमिक सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।

Categories