एजेंसी न्यूज

प्रवासी मजदूरों पर लॉकडाउन के असर को कम करने के लिए कदम उठाए सरकार : आईसीजे

Bhasha

आईसीजे इंडिया की अंतरराष्ट्रीय विधि सलाहकार मैत्रेयी गुप्ता ने कहा, ‘‘सरकार द्वारा अब तक उठाये गये कदम महत्वपूर्ण हैं, लेकिन वे अपर्याप्त साबित हुए हैं। सरकार के प्रयास देश में प्रवासी मजदूरों को लेकर होने चाहिए तथा उनके साथ अनेक स्तर पर होने वाले भेदभाव और जोखिम पर कार्रवाई की जानी चाहिए।’’

वायरस पर चीन ने बहुत देर से जानकारी दी: अंदरूनी दस्तावेज

Bhasha

एसोसिएटेड प्रेस को मिले आंतरिक दस्तावेजों में बताया गया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने गुप्त रूप से महामारी से निपटने की तैयारियों के आदेश दिए जबकि राष्ट्रीय टेलीविजन पर उन्होंने महामारी के फैलने को तवज्जो नहीं दी.

देश में कोरोना से 420 मौत; संक्रमितों की संख्या 12,759 पहुंची : स्वास्थ्य मंत्रालय

Bhasha

मंत्रालय ने हालांकि, बताया कि कोविड-19 के 10,824 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है, जबकि 1,514 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है और एक मरीज विदेश चला गया है।

भारत से लौटी महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Bhasha

कोविड-19 फैलने के बाद से श्रीलंका में 40 केंद्रों में विदेशियों सहित 3500 से अधिक लोग पृथकवास में रखा गया है।

उपराज्यपाल ने कोरोना वायरस से निपटने के लिये आईआरसीएस की ओर से की जा रही मदद की प्रशंसा की

Bhasha

उपराज्यपाल के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आईआरसीएस (दिल्ली) ने जिला प्रशासन की मदद से 14 अप्रैल तक भोजन के 2,13,875 पैकेट बांटे हैं।

कोविड-19: कर्नाटक में मृतकों की संख्या 13 हुई, 36 नए मामले आए

Bhasha

मामलों और मौतों की संख्या में वृद्धि के बीच सरकार ने कहा कि उसे ‘‘दुर्भाग्य से’’ लॉकडाउन के संबंध में लोगों से 100 प्रतिशत सहयोग नहीं मिला।

टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग का बहिष्कार करेंगे सात आईआईटी

Bhasha

देश के सात शीर्ष भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) ने बृहस्पतिवार को ऐलान किया कि वे 2020 में टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग का बहिष्कार करेंगे क्योंकि वे इस प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर संतुष्ट नहीं हैं.

मुबई में एक अन्य कांस्टेबल कोरोना वायरस से संक्रमित

Bhasha

एक अधिकारी ने बताया कि खार पुलिस थाने के 28 साल के कांस्टेबल को कोरोना वायरस का लक्षण महसूस हुआ और जिसके बाद उसने चिकित्सा जांच करायी । अधिकारी ने बताया कि बुधवार को आयी उसकी जांच रिपोर्ट में वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है ।

भारतीय मूल के चिकित्सक ने कोविड-19 अस्पताल में मुश्किल शिफ्ट के बारे में अपना दर्द बयां किया

Bhasha

कैम्ब्रिजशायर में स्थित रॉयल पापवर्थ अस्पताल के डा. चिन्मय पटवर्धन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के तहत काम करने वाले दुनियाभर के सहकर्मियों की कड़ी मेहनत की प्रशंसा भी की।

भारत में कोविड-19 के परीक्षण की दर पर्याप्त, चीन से मिली पांच लाख रेपिड किट : स्वास्थ्य मंत्रालय

Bhasha

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कोरोना वायरस संकट के खिलाफ अभियान की जानकारी देते हुये बताया कि देश के 325 जिले संक्रमण मुक्त हैं। इसके अलावा 17 राज्यों में संक्रमण से प्रभावित 27 जिलों में पिछले 14 दिन से एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है, साथ ही पुडुचेरी के माहे जिले में पिछले 28 दिनों में संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

अधिवक्ताओं की मदद के लिए उपाय पेश करें: उच्च न्यायालय

Bhasha

कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन की वजह से वकीलों और उनके पंजीकृत मुंशियों की वित्तीय मदद के मुद्दे को स्वतः संज्ञान में लेते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इससे पूर्व बार काउंसिल ऑफ इंडिया और यूपी बार काउंसिल को इस दिशा में उठाए गए कदमों से अदालत को अवगत कराने को कहा था।

कोरोना में संकटमोचन बन CRPF जवान नये अंदाज में कर रहे हैं घर से काम

Bhasha

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल मानव कलिता बच्चों को योग की कक्षाएं करा रहे हैं और असम के बारपेटा जिले में स्थित अपने गांव में जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट बांट रहे हैं, जो ‘घर से काम करने’ का बेहतर उदाहरण है.

मौजूदा हालात में विदेश में फंसे भारतीयों को निकालकर लाना संभव नहीं: केन्द्र सरकार

Bhasha

केन्द्र सरकार ने मद्रास उच्च न्यायालय को बताया कि कोविड-19 लॉकडाउन की मौजूदा परिस्थितियों में विदेश से भारतीयों को निकालकर लाना संभव नहीं है. केन्द्र ने यह जवाब अदालत में दायर एक जनहित याचिका पर दिया है, जिसमें मलेशिया में फंसे लगभग 350 भारतीयों को निकालने की मांग की गई.

कोविड-19 : राजनाथ ने देश के 62 छावनी बोर्ड की ओर से उठाए गए कदमों की समीक्षा की

Bhasha

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी अधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक रक्षा संपदा महानिदेशक (डीजीडीई) दीपा बाजवा ने सभी छावनियों में स्वच्छता, चिकित्सा, पानी की आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाओं के रखरखाव और इस संबंध में जारी अन्य कार्यों के विषय में सूचित किया। बाजवा के पास छावनी बोर्ड के प्रबंधन का भी कार्यभार है।

भारत के बाहर आईपीएल खेलने से परेशानी नहीं: आरसीबी कोच साइमन कैटिच

Bhasha

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के मुख्य कोच साइमन कैटिच को 2020 इंडियन प्रीमियर लीग भारत के बाहर खेलने से कोई गुरेज नहीं और उन्हें इस टी20 लीग के साल के अंत में आयोजित होने का भरोसा है.

कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले स्वास्थ्य, सफाई कर्मियों, पत्रकारों को वित्तीय मदद देगी सेवा भारती

Bhasha

सेवा भारती के संगठन मंत्री सुखदेव भारद्वाज ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सेवा भारती उन स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी, पत्रकारों को 25000 रूपये की आर्थिक मदद देगी जो लॉकडाउन के दौरान काम करते हुए कोरोना वायरस से संक्रमित होंगे । इनमें ऐसे स्वास्थ्य एवं सफाई कर्मी तथा पत्रकार शामिल होंगे जो अनुबंध या ठेके पर कार्यरत होंगे ।

गरीबों को डेढ़ करोड़ एलपीजी सिलेंडर नि:शुल्क दिए गए : प्रधान

Bhasha

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई के तहत केंद्र ने कई राहत उपायों की घोषणा की थी। इनमें एक उपाय प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत आठ करोड़ लाभार्थियों को अप्रैल से जून के दौरान 14.2 किलोग्राम के तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त उपलब्ध कराना है।

सरकार केवल प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के जरिये ही वित्तीय सहायता प्रदान करेगी

Bhasha

सरकार की तरफ से दी जाने वाली वित्तीय सहायता को लेकर विभिन्न अफवाहों के बीच यह स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

पंजाब, हरियाणा ,राजस्थान में 20 लाख पैकेट भोजन वितरित करेंगे पेप्सीको-सीआईआई

Bhasha

   एक बयान के अनुसार, इन राज्यों में किसानों, स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) और प्रवासी मजदूरारें के परिवारों के बीच भोजन वितरित किया जाएगा।

अहमदाबाद : अस्पताल के चार कर्मचारी, नगर निकाय के अधिकारी कोविड-19 से संक्रमित

Bhasha

अहमदाबाद नगर निगम के आयुक्त विजय नेहरा ने बताया कि सरकारी अस्पताल के मेडिकल कर्मचारियों के अलावा , नगर निकाय का एक सहायक आयुक्त भी वायरस से संक्रमित हो गया है।

Categories