राजस्थान में 98 नये मामले, कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1229 हुई

अधिकारियों का कहना है कोरोना वायरस से संक्रमित एक 56 वर्षीय व्यक्ति की जोधपुर में बृहस्पतिवार की आधी रात को 22 वर्षीय एक युवक की शुक्रवार को मौत हो गई।

जमात

जयपुर, 17 अप्रैल राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या शुक्रवार दोपहर तक 1,229 हो गयी जिसमें 98 नये मामले शामिल हैं। इस बीच कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गई है।

अधिकारियों का कहना है कोरोना वायरस से संक्रमित एक 56 वर्षीय व्यक्ति की जोधपुर में बृहस्पतिवार की आधी रात को 22 वर्षीय एक युवक की शुक्रवार को मौत हो गई।

इससे राज्य में अब तक वायरस संक्रमित 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि एमडीएम अस्पताल जोधपुर में भर्ती एक रोगी की बृहस्पतिवार देर रात मौत हो गयी। 56 साल का यह व्यक्ति 15 अप्रैल को संक्रमित पाया गया था। उसे हृदय संबंधी बीमारी भी थी।

इस बीच शुक्रवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 98 नये मामले सामने आए। इनमें जयपुर में 8, जोधपुर में 38, टोंक में 22, अजमेर में नौ, कोटा—नागौर में छह—छह, झुंझुन, झालावाड़ और दौसा में एक एक मामला शामिल है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1229 हो गयी है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 60 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।

राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कम से कम 40 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: IMD का अलर्ट, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तूफानी जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में नंबर-1 पर कब्जा, जानें अन्य टीमों का हाल

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड