पुणे में पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से योग करवाया

कोंढवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह की सैर पर निकले 25 से 30 लोगों सहित 100 से अधिक लोगों से योग और व्यायाम करवाया गया।

जमात

पुणे, 16 अप्रैल पुणे पुलिस ने बृहस्पतिवार को लॉकडाउन का उल्लंघन कर सुबह की सैर करने वालों को सजा के तौर उनसे योग और व्यायाम करवाया।

कोंढवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह की सैर पर निकले 25 से 30 लोगों सहित 100 से अधिक लोगों से योग और व्यायाम करवाया गया।

वरिष्ठ निरीक्षक विनायक गायकवाड़ ने कहा, ‘‘सुबह की सैर पर निकलने वालों के अलावा, हमने उन लोगों को भी पकड़ा, जो आवश्यक सामान खरीदने के लिए सुबह-सुबह अपने घरों से बाहर निकले थे।’’

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन उल्लंघनकर्ताओं को उचित दूरी का ध्यान रखते हुए एक पंक्ति में खड़ा किया गया और उनसे योग करने और कुछ व्यायाम करने के लिए कहा गया।

भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत इन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम उन लोगों को नोटिस जारी करेंगे, जो जरूरी सामान खरीदने के लिए बाहर निकले थे।’’

कोंढवा महाराष्ट्र के पुणे शहर का एक क्षेत्र है जहाँ कई स्थानीय इलाकों को उच्च जोखिम वाले क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है क्योंकि वहां कोविड-19 के कई मामले पाए गए हैं।

गायकवाड़ ने कहा, ‘‘नियमों के अनुसार, कोंढवा के निवासियों को केवल सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए कहा गया है।’’

इसी तरह, स्वरगेट पुलिस ने भी दिन के सुबह सड़कों पर घूमने के आरोप में 70 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया, जबकि बिबवेवाड़ी पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान सुबह घर से बाहर निकलने वालों को दंड के रूप में योग करवाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें