कई सप्ताह से समुद्र में भटक रहे 382 रोहिंग्या शरणार्थियों को बचाया गया

हालांकि कई अधिकारी इस संबंध में अलग-अलग बयान दे रहे हैं कि क्या ये लोग उन शरणार्थियों में शामिल हैं जो म्यामां में जातीय नरसंहार के बाद वहां से भागे थे और बांग्लादेश के शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं।

इन शरणार्थियों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। तटरक्षक बल के स्थानीय प्रमख लेफ्टिनेंट कमांडर एम. सोहेल राना ने बताया कि ये लोग बुधवार की रात बांग्लादेश के कॉक्स बाजार के टेकनाफ क्षेत्र के तट पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।

हालांकि कई अधिकारी इस संबंध में अलग-अलग बयान दे रहे हैं कि क्या ये लोग उन शरणार्थियों में शामिल हैं जो म्यामां में जातीय नरसंहार के बाद वहां से भागे थे और बांग्लादेश के शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं।

राणा ने कहा कि शरणार्थियों ने करीब दो महीने पहले मलेशिया के लिए यात्रा शुरू की थी और कई हफ्ते से समुद्र में भटक रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘वे मलेशिया नहीं पहुंच पाए और लौट आए।’’ कॉक्स बाजार के पुलिस अधीक्षक ए बी एम मसूद हुसैन ने कहा कि बचाए गए लोगों को तस्करों ने लालच दिया था और नाव का मालिक म्यामां का एक बौद्ध नागरिक था।

अन्य अधिकारियों का कहना है कि बचाए गए शरणार्थी बांग्लादेश के शिविरों के ही हैं। एक खुफिया अधिकारी जिसने मौके पर कम से कम 10 शरणार्थी से बात की थी, उनका कहना था कि ये शरणार्थी कॉक्स बाजार जिले के विभिन्न शिविरों के हैं। हालंकि उन्होंने पहचान नहीं जाहिर करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

खुफिया अधिकारी ने बताया कि नाव ने मलेशिया के तट पर पहुंचने की कम से कम सात बार कोशिश की लेकिन उनके प्रयास विफल रहे। उन्होंने बताया कि एक शरणार्थी ने उन्हें जानकारी दी है कि इस दौरान कई लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय मीडिया में खबर आई है कि कम से कम 28 लोगों की मौत इस यात्रा के दौरान हो गई लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें