बहनोई की हत्या में व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि उसने अपने बहनोई की दोबारा शादी कराने के लिए उससे धन की उगाही भी की थी।

जमात

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल दिल्ली में एक व्यक्ति को साथी के साथ मिलकर अपने बहनोई की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि उसने अपने बहनोई की दोबारा शादी कराने के लिए उससे धन की उगाही भी की थी।

उन्होंने बताया कि 24 वर्षीय संदीप ने प्रेम नगर में रहनेवाले और पेशे से प्रॉपर्टी डीलर अपने 55 वर्षीय बहनोई प्रकाश की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद संदीप और उसके साथी 22 वर्षीय सैफ अली खान ने शव को एक चादर से ढंककर एक कार में डाल दिया। इसके बाद वह कार को रोहिणी के सेक्टर-24 के टैक्सी स्टैंड में ले गए।

उन्होंने बताया कि बेगमपुर पुलिस थाने में शव के संबंध में एक फोन आया था जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद दिया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (रोहिणी) एस डी मिश्रा ने कहा, ‘‘ मृतक के फोन पर की गई फोन कॉल का विश्लेषण करने के बाद संदिग्ध का पता चला और उसकी गिरफ्तारी हुई।’’

पूछताछ के दौरान संदीप ने यह बताया कि प्रकाश उसका बहनोई था और उसकी बहन रेणु की मौत एक साल पहले कैंसर से हुई थी। प्रकाश ने दोबारा शादी की इच्छा जताई थी। आरोपी जानता था कि प्रकाश धनी व्यक्ति है और उसने शादी के लिए दो लाख रुपये की मांग की और अपने एक दोस्त की बहन से शादी कराने का वादा किया।

उन्होंने बताया कि संदीप ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर धन की उगाही करने के साथ ही जेवरात और उसके दो फोन भी छीन लिए और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि उन्होंने दो लाख रुपये, मोबाइल फोन और जेवरात बरामद किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें