एजेंसी न्यूज

दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण से 1,60,000 से अधिक लोगों की मौत हुई

Bhasha

इन मामलों में से कम से कम 5,18,900 के बारे में माना जाता है कि वे अब पूरी तरह से ठीक हो गए हैं।

अंडमान-निकोबार में तीन और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि

Bhasha

केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के नोडल अधिकारी अभिजीत रॉय ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित तीनों नये मरीज सरकारी कर्मचारी के परिवार के सदस्य हैं जिनके संक्रमित होने की पुष्टि दो दिन पहले हुई थी।

‘ग्रीन’, ‘ऑरेंज’ जोन में उद्योगों को कामकाज बहाल करने की अनुमति दी जाएगी : ठाकरे

Bhasha

एक वीडियो संदेश में उन्होंने यह भी कहा कि लॉकडाउन के दौरान अपने कामगारों को आवास की सुविधा मुहैया कराने वाले उद्योगों को राज्य से अनाज की आपूर्ति की जाएगी और कच्चे माल की अनुमति दी जाएगी।

महाराष्ट्र: भंडारा जिले में बाघ के हमले में महिला की मौत

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि इस सप्ताह इस तरह की यह चौथी घटना है।

हिमाचल प्रदेश में 20 अप्रैल के बाद अंतरराज्यीय और अंतर जिला आवाजाही में कोई ढील नहीं

Bhasha

   पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि जिन क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रभाव कम होगा, वहां 20 अप्रैल के बाद कुछ आवश्यक गतिविधियों की छूट दी जाएगी।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 93 हुई

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने रविवार को बताया कि नालंदा जिला में चार पुरुष (क्रमश:55, 12, 18 एवं 22 साल के), बक्सर जिले में एक महिला :28: एवं एक पुरुष :30: तथा भोजपुर जिले में एक पुरुष :25: में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने में डीबीटी बना कारगर हथियार, 36,659 करोड़ रुपये पहुंचे सीधे खातों में

Bhasha

वित्त मंत्रालय की रविवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह पैसा मजबूत डिजिटल भुगतान प्रौद्योगिकी लोक वित्त प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) के माध्यम से डीबीटी के जरिये सीधे लाभार्थियों के खाते में डाले गये हैं। यह राशि केंद्रीय योजनाओं/केंद्र प्रायोजित योजनाओं के अलावा राज्य सरकारों की योजनाओं के तहत दी गयी है।

केंद्र सरकार के कार्यालयों में उप सचिव और इनसे से ऊपर के अधिकारी सोमवार से मौजूद रहेंगे

Bhasha

उल्लेखनीय है कि संयुक्त सचिव, अतिरिक्त सचिव, विशेष सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी 13 अप्रैल से ही केंद्र सरकार के कार्यालयों में कार्य शुरू कर चुके हैं।

ब्रिटेन में अगले सप्ताह संसद की कार्यवाही शुरू, परिसर में प्रवेश से पहले सांसदों की होगी जांच

Bhasha

सांसद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप के जरिए सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले पाएंगे । लेकिन, जो सांसद संसद के भीतर जाकर कार्यवाही में हिस्सा लेना चाहेंगे पहले उनको शरीर के तापमान की जांच करानी होगी।

लॉकडाउन के दौरान किराया देने का दबाव बना रहे मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर याचिका

Bhasha

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 29 मार्च को एक आदेश जारी कर कहा था कि मकान मालिक लॉकडाउन के दौरान एक महीने तक छात्रों, कामगारों और प्रवासी मजदूरों से किराया न मांगें।

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर बिहार के मंत्री के निजी स्टाफ सहित 8 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Bhasha

मखदुमपुर थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने रविवार को बताया कि टहटा पुलिस चौकी प्रभारी बैरिस्टर पासवान के फर्द बयान पर मखदुमपुर थाने में पिंटू यादव और जहानाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात भूषण श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारियों सहित 8 लोगों के खिलाफ नामजद जबकि 30 अन्य अज्ञात लोगों के विरूद्ध आपदा अधिनियम तथा भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

सरसों किसानों पर वायदा कारोबार की मार, मई वायदा समर्थन मूल्य से 20 प्रतिशत नीचे

Bhasha

देश में लॉकडाउन’ की वजह से होटल, रेस्तरां, छोटी दुकानें बंद होने के कारण मांग नहीं होने के बावजूद आयात शुल्क मूल्य और एक्सचेंज रेट बढ़ने से आयातित सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में सुधार दिखा।

कोरोना के 24 घंटे में संक्रमण के 1334 नये मामले सामने आये, 27 मौतें हुयीं : स्वास्थ्य मंत्रालय

Bhasha

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 15,712 हो गये हैं और इससे मरने वालों की संख्या 507 हो गयी है।

मुझे और गोल करने चाहिए थे : रूनी

Bhasha

रूनी ने 1966 के विश्व कप विजेता बॉबी चार्लटन का रिकार्ड तोड़ा। इंग्लैंड की तरफ से भी उन्होंने 120 मैचों में 53 गोल करके चार्लटन को पीछे छोड़ा था।

अहमदाबाद में व्यापक जांच के कारण कोविड-19 के अधिक मामले सामने आये: नेहरा

Bhasha

अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) क्षेत्र में कोविड-19 मामलों की संख्या अब दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरी क्षेत्रों से थोड़ी ही कम है और इसमें 29 मौतें शामिल हैं।

दिल्ली में थमा नहीं है कोरोना वायरस का प्रसार, अभी नहीं दी जाएगी लॉकडाउन से राहत : केजरीवाल

Bhasha

उन्होंने कहा कि यह निर्णय लोगों का जीवन बचाने के उद्देश्य से किया गया है।

कोरोना वायरस के 107 नए मरीज : तीन और लोगों की मौत

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार तक मौतों का आंकड़ा 14 था।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 514 नए मामले सामने आए, कुल 7,993 लोग संक्रमित

Bhasha

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि अधिकतर नए मामले पंजाब और सिंध प्रांतों से सामने आए हैं। इसके अलावा इन प्रांतों में बीते 24 घंटों में 16 लोगों की मौत हुई है।

सिंगापुर में कोरोना वायरस के 596 नये मामले, इनमें अधिकतर विदेशी नागरिक

Bhasha

सिंगापुर में करीब तीन लाख कम मजदूरी पाने वाले कामगार काम करते हैं जिनमें अधिकतर दक्षिण एशिया के हैं और वे निर्माण एवं देखभाल वाले सेक्टर में कार्यरत हैं।

कोविड-19: बढ़ते सांप्रदायिक तनाव के बीच जावेद अख्तर ने कहा- ‘‘एकजुट रहना जरूरी’’

Bhasha

उन्होंने देश में सांप्रदायिक तनाव के मामलों और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले की घटनाओं पर भी चिंता जताई।

Categories