एजेंसी न्यूज

Covid-19: यूनिसेफ ने पश्चिम एशिया के बच्चों के लिए अतिरिक्त सहायता का किया अनुरोध

Bhasha

यह क्षेत्र संघर्षों एवं युद्धों से लम्बे समय से जूझ रहा है और यहां जरूरतमंद बच्चों की संख्या दुनिया के अन्य हिस्सों की तुलना में सर्वाधिक है. यूनिसेफ के क्षेत्रीय प्रमुख टेड चैबन ने कहा कि यमन सबसे बड़ी चिंता है. एजेंसी सामाजिक दूरी एवं स्वच्छता के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए मुहिम भी चला रही है.

कोविड-19: खुद अनुशासन’’ में रहें, घरों से ना निकलें : इमरान खान

Bhasha

देश में कोरोना वायरस के अभी 8,516 मामले सामने आए हैं और करीब 170 लोगों की इससे जान गई है।

रिलायंस फाउंडेशन का 'मिशन अन्न सेवा' है सबसे बड़ा कॉरपोरेट मुफ्त भोजन कार्यक्रम: नीता अंबानी

Bhasha

इस कार्यक्रम का मकसद लॉकडाउन के दौरान कठिनाइयों का सामना कर रहे वंचित समुदाय के लोगों और कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम में लगे कर्मचारी को तीन करोड़ से अधिक वक्त का खाना मुहैया करना है।

जामिया हिंसा और दिल्ली दंगा मामले में फॉरेंसिक सबूतों के विश्लेषण के बाद गिरफ्तारियां हुईं : पुलिस

Bhasha

दिल्ली पुलिस ने कुछ वकीलों और कार्यकर्ताओं द्वारा जांच पर सवाल उठाने के बाद यह बयान दिया।

हाकी इंडिया ने मैच अधिकारियों के लिए आनलाइन सत्र शुरू किया

Bhasha

हाकी इंडिया छह वट्सऐप ग्रुप में यह सत्र चला रहा है जिसमें तीन ग्रुप तकनीकी अधिकारियों के और तीन अंपायरों के हैं।

कोरोना वारयरस के कारण गुरिंदर चड्ढा की बुआ का निधन

Bhasha

निर्देशक ने बताया कि उनकी बुआ का ब्रिटेन के एक अस्पताल में रविवार को निधन हुआ।

फिच सॉल्यूशन ने भारत की वृद्धि दर के अनुमानों में की कटौती

Bhasha

फिच सॉल्युशंस ने सोमवार को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के पूर्वानुमानों में कटौती करते हुए इसे 1.8 प्रतिशत कर दिया. रेटिंग एजेंसी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते निजी उपभोग घटने और बड़े स्तर पर लोगों की कमाई में कमी का अनुमान है.

कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के चार नए मामले सामने आए

Bhasha

अधिकारियों ने बताया, ‘‘ चार नए सभी मामले कश्मीर से हैं।’’ उन्होंने बताया कि इन मरीजों की जांच रिपोर्ट रविवार रात में आई है।

कांग्रेस नेताओं ने पार्टी कार्यालय पर छापा मरवाने का आरोप लगाया

Bhasha

कांग्रेस नेताओं ने यह आरोप केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी पर लगाया है।

क्रिकेट पर टी20 के असर से चिंतित टर्नर ने कहा, लाकडाउन में चीजों का पुन: विश्लेषण करना चाहिए

Bhasha

न्यूजीलैंड के चयन पैनल के पूर्व अध्यक्ष भी रहे 72 साल के टर्नर का मानना है कि क्रिकेट प्रशासक पूंजीवाद की राह पर चल रहे हैं।

पुलिस ने एनएसए के फरार आरोपी को पकड़ा

Bhasha

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) गुरुकरण सिंह ने बताया कि पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के आरोपी को जिले के तेंदुखेड़ा कस्बे के पास मदनपुर जांच चौकी के पास सोमवार सुबह 6.30 बजे पकड़ लिया। आरोपी यहां से आगे भागने के लिए मोटरसाइकिल चुराने का प्रयास कर रहा था।

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के सात नए मामले, कुल मामले 68 हुए

Bhasha

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बेंगलुरु में स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला करने वाले 59 गिरफ्तार

Bhasha

बेंगलुरु में अल्पसंख्यक बहुल पदारायणपुरा क्षेत्र में कुछ लोगों को पृथक करने गई पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले के संबंध में 59 लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया. पदारायणपुरा और बापूजी नगर उन प्रथम क्षेत्रों में शामिल है जिसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया है क्योंकि लोग यहां सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे.

कोविड-19: गुजरात में चार और लोगों की मौत के साथ ही यह आंकड़ा 67 तक पहुंचा, कुल 1,851 लोग संक्रमित

Bhasha

मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि चार में से दो लोगों की मौत अहमदाबाद में हुई है जबकि दो लोगों की मौत सूरत में हुई है। इनमें से तीन मरीज मधुमेह, उच्च रक्तचाप और गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे।

कांग्रेस विधायक बिधूड़ी का विवादास्पद वीडियो वायरल

Bhasha

यह वीडियो चित्तौड़गढ़ जिले में बेगूं से विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी का है। यह कथित वीडियो 17 अप्रैल को सोणियाना गांव में राशन किट वितरण कार्यक्रम का बताया जा रहा है। विपक्ष के नेताओं ने इसकी आलोचना की है।

कोरोना वायरस को काबू करने की कोशिशों में जुटे कई भारतीय अमेरिकी चिकित्सकों ने गंवाई जान

Bhasha

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज का उपचार करने के दौरान स्वयं संक्रमण की चपेट में आई डॉ. माधवी अया अपने जीवन के अंतिम समय में अपने पति और अपनी बेटी से आखिरी बार मिलने की अधूरी तमन्ना के साथ ही इस दुनिया को अलविदा कह गईं.

सीए की वित्तीय सेहत से थोड़ा हैरान हैं लेकिन साथ मिलकर संकट से उबर जाएंगे: हेजलवुड

Bhasha

कोरोना वायरस महामारी के कारण सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियां ठप्प पड़ने के कारण क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने 30 जून को खत्म हो रहे बाकी बचे वित्तीय वर्ष तक अपने 80 प्रतिशत स्टाफ को निकाल दिया है। खबर में सुझाव दिया गया है कि अगस्त तक सीए के पास भुगतान के लिए धनराशि नहीं बचेगी।

इंदौर, मुंबई, पुणे, जयपुर, कोलकाता इत्यादि में कोविड-19 संबंधी हालात हैं गंभीर: गृह मंत्रालय

Bhasha

गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए काम कर रहे स्वास्थ्यसेवा पेशेवरों पर हिंसा, सामाजिक दूरी बनाए रखने का उल्लंघन और शहरी इलाकों में वाहनों की आवाजाही के कई मामले सामने आए हैं। इन्हें रोका जाना चाहिए।

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत

Bhasha

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर के एसएमएस अस्पताल में 62 साल के एक मरीज की रविवार देर रात मौत हो गयी। बुजुर्ग को शनिवार को नागौर से यहां भर्ती करवा गया था और वह उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित था।

स्वाब उत्पादन बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे : ट्रंप

Bhasha

कई गवर्नर हफ्तों से व्हाइट हाउस से निजी उद्योगों द्वारा चिकित्सीय सामग्रियों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए और अधिक संघीय शक्तियों के इस्तेमाल की अपील कर रहे थे ताकि स्वास्थ्य अधिकारी वायरस के फैलने की रफ्तार को धीमा करने के लिए तेजी से काम कर सकें। ट्रंप आमतौर पर ऐसा करने के लिए तैयार नहीं होते हैं।

Categories