अपने खेल पर काम कर रही हूं : महिला हॉकी मिडफील्डर सुशीला चानू

ओलंपिक खेलों के लिये चुने गए 24 संभावित खिलाड़ी इस समय यहां भारतीय खेल प्राधिकरण परिसर में हैं ।

बेंगलुरू, 21 अप्रैल भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य सुशीला चानू खेल से मजबूरन मिले इस ब्रेक में अपने खेल पर काम करके कमियों में सुधार पर मेहनत कर रही हैं ।

ओलंपिक खेलों के लिये चुने गए 24 संभावित खिलाड़ी इस समय यहां भारतीय खेल प्राधिकरण परिसर में हैं ।

चानू ने कहा ,‘‘हॉकी का अभ्यास नहीं हो रहा है लेकिन हम पिछले मैचों के वीडियो देखकर विरोधी टीमों के खेल की समीक्षा कर रहे हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘हम इसके लिये एक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं । यह अपने खेल के भी आकलन का सर्वश्रेष्ठ समय है ताकि कमियों में सुधार किया जा सके ।’’

चानू ने उम्मीद जताई कि तोक्यो ओलंपिक स्थगित होने की निराशा को भुलाकर खिलाड़ी अगले साल भी लय कायम रखेंगे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ तोक्यो ओलंपिक स्थगित होने की निराशा हम भुला चुके हैं । हमारा मानना है कि हम आने वाले महीनों में भी इस लय को कायम रखेंगे । हमारे वैज्ञानिक सलाहकार वेन लोंबार्ड ने शारीरिक अभ्यास का चार्ट बनाया है जिस पर हम अमल कर रहे हैं ।’’

पिछले सप्ताह भारतीय महिला टीम ने कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित प्रवासी मजदूरों के परिवारों की मदद के लिये ‘ फन फिटनेस चैलेंज’ शुरू किया । अब तक चार दिन में इसमें सात लाख रूपये जुटाये गए हैं और यह मुहिम तीन मई तक जारी रहेगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट