बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 93 हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने रविवार को बताया कि नालंदा जिला में चार पुरुष (क्रमश:55, 12, 18 एवं 22 साल के), बक्सर जिले में एक महिला :28: एवं एक पुरुष :30: तथा भोजपुर जिले में एक पुरुष :25: में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जमात

पटना, 19 अप्रैल बिहार के नालंदा, बक्सर और भोजपुर जिले में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सात नये मामले सामने आने के साथ राज्य में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढकर 93 हो गये हैं जबकि इससे संक्रमित दो मरीजों की मौत हो चुकी है ।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने रविवार को बताया कि नालंदा जिला में चार पुरुष (क्रमश:55, 12, 18 एवं 22 साल के), बक्सर जिले में एक महिला :28: एवं एक पुरुष :30: तथा भोजपुर जिले में एक पुरुष :25: में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि नालंदा जिले में जिन व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है वे पूर्व में दुबई से लौटे बिहारशरीफ निवासी कोरोना वायरस संक्रमित आदमी के संपर्क में आये थे।

संजय ने बताया कि बक्सर जिले में जिन दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है वे पूर्व में आसनसोल से लौटे कोरोना वायरस संक्रमित के संपर्क में आये थे।

उन्होंने बताया कि भोजपुर जिले में जिस व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है उसकी यात्रा के बारे में पता लगाया जा रहा है ।

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी थी ।

बिहार में कोरोना संक्रमण के अबतक सिवान में सबसे अधिक 29 मामले, मुंगेर में 17, नालंदा में 11, बेगुसराय 9, पटना में 7, गया मं 5, बक्सर में 4, गोपालगंज एवं नवादा में तीन—तीन तथा सारण, लखीसराय, भागलपुर, वैशाली एवं भोजपुर में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं ।

ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है ।

वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के सैंपल जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें से 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी । विदेश यात्रा वाले इस मुंगेर निवासी की 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी,

बिहार में अबतक 10745 कोरोना संदिग्ध सैंपल की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 42 मरीज ठीक भी हुए हैं।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Match Winner Prediction: ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश को हराकर पदक पर कब्जा जमा पाएगी पाकिस्तान महिला टीम? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Weather Update: निशिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स