एजेंसी न्यूज
Covid-19: राज्यों के अधिकारियों ने दवा दुकानदारों से की अपील, कहा- बुखार और खांसी की दवा खरीदने वालों का रखें रिकॉर्ड
Bhashaकोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए, कई राज्यों के अधिकारियों ने दवा दुकानदारों से जुकाम, खांसी और बुखार की दवाई खरीदने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखने को कहा है. कोविड-19 के लक्षणों में खांसी, बुखार और जुकाम शामिल है. पुणे में एक अधिकारी ने बताया कि कई लोग डॉक्टर के पर्चे के बिना दवाइयां खरीद रहे हैं.
पालघर लिंचिंग मामला : मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाएगी
Bhashaराज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को जांच का आदेश दिए जाने की जानकारी देते हुए इस घटना को कोई सांप्रदायिक रंग नहीं देने की भी चेतावनी दी, क्योंकि तीन मृतकों में दो लोग साधु बताये जा रहे हैं.
झारखंड में कोरोना वायरस के 8 नए मामले आए सामनें, कुल मरीजों संख्या हुई 41
Bhashaझारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर रविवार को 41 पहुंच गयी.अधिकारियों ने बताया कि आठ नए मामलों में से छह रांची में जबकि धनबाद और सिमडेगा में एक-एक मामले आए हैं.
कोरोना वायरस से पाक परेशान: 869 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा कर देगा हैरान
Bhashaपाकिस्तान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 869 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 8,348 हो गई. इमरान खान ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि भारत सरकार कोविड-19 पर अपनी नीतियों की आलोचना से ध्यान भटकाने के लिये मुसलमानों को निशाना बना रही है.
कनाडा में गोलीबारी में 16 लोगों की मौत
Bhashaअन्य स्थानों पर भी शव मिले। अधिकारी मान रहे हैं कि हमलवार ने पहले अपने लक्ष्यों को निशाना बनाया लेकिन बाद में वह अंधाधुंध गोलीबारी करने लगा।
जापान के तट के पास 6.4 तीव्रता का भूकंप: यूएसजीएस
Bhashaहालांकि उसने इस दौरान जान-माल को किसी प्रकार का नुकसान होने संबंधी जोखिम को निम्न दर्जे का बताया है।
नीतीश ने ने लॉकडाउन में रोजगार सृजन के कार्यों की समीक्षा की
Bhashaमुख्य सचिव दीपक कुमार के साथ कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने आज कहा कि इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना है ताकि मजदूरों को काम मिलने में कठिनाई न हो।
तमिलनाडु में कोविड-19 के 100 से अधिक नये मामले सामने आये, प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से बात की
Bhashaएक सरकारी बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमण के 105 से अधिक नये मामले सामने आये हैं, जिसमें दो पत्रकार और एक उपनिरीक्षक शामिल है। इस बीच 46 लोगों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।
भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में महाराष्ट्र सरकार ने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया
Bhashaदेशमुख ने इस इस घटना को कोई सांप्रदायिक रंग नहीं देने की भी चेतावनी दी है क्योंकि तीन मृतकों में दो लोग साधु बताये जा रहे हैं।
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 2,000 के पार पहुंचे; अभी तक 45 लोगों की मौत
Bhashaदिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक कुल 45 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 25 मरीज 60 वर्ष से ज्यादा आयु के थे।
कोरोना वायरस महामारी के बारे में संवाद करने में चीन की नाकामी से नाखुश हैं ट्रंप: पेंस
Bhashaपेंस ने वादा किया कि अमेरिका में कोविड-19 संक्रमण की जांच मजबूती से बढ़ेगी, जिससे देश के प्रगति करने में मदद मिलेगी और ट्रम्प प्रशासन की योजना के मुताबिक अर्थव्यवस्था दोबारा रफ्तार पकड़ेगी।
अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर आने में कई साल नहीं, महज कुछ महीने लगेंगे: म्नुचिन
Bhashaउन्होंने सीएनएन चैनल के कार्यक्रम ‘स्टेट ऑफ दी यूनियन’ में हिस्सा लेते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इसमें कुछ महीने ही लगेंगे। मुझे ऐसा बिलकुल नहीं लगता कि इसमें कई साल लगने वाले हैं।’’
कोविड-19: पंजाब में अग्रिम कार्य में 55 वर्ष से अधिक आयु के पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं
Bhashaपुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने साथ ही अग्रिम मोर्चे पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश या विश्राम दिवस को लेकर अपने आदेश के सख्त अनुपालन का निर्देश दिया।
पंजाब सरकार तीन मई तक कर्फ्यू में कोई ढील नहीं देगी, केवल गेहूं की खरीद होगी
Bhashaमुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कोरोना वायरस महामारी के कारण उभरे हालात को लेकर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के बाद यह घोषणा की।
भारतीय रिजर्व बटालियन के दो कर्मियों पर भीड़ का हमला
Bhashaअधिकारी ने बताया कि दोनों कर्मियों की पहचान सी लालह्रुएतलुआंगा और आर जैरेममाविया के तौर पर हुई है जो उस बल का हिस्सा हैं जो मामुत जिले में पश्चिम फैलेंग पुलिस थानाक्षेत्र के तहत आने वाले जोमुआंत्लांग में राज्य की सीमा पर तैनात है।
दिल्ली में अभी भी फैल रहा है कोरोना वायरस संक्रमण, नहीं दी जाएगी लॉकडाउन से राहत : केजरीवाल
Bhashaजिन लोगों में लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं, उनमें संक्रमण की पुष्टि होने का उदाहरण देते हुए केजरीवाल ने कहा कि हाल में जो 736 नमूने एकत्रित किए गए, उनमें से 186 लोगों में शनिवार को संक्रमण की पुष्टि हुई और इनमें से किसी में लक्षण नजर नहीं आ रहे थे। इन लोगों को भी पता नहीं था कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
देश में कोविड-19 से अब तक 519 लोगों की मौत, संक्रमण के मामले बढ़ कर 16,116 हुए:स्वास्थ्य मंत्रालय
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 31 मरीजों की मौत हुयी और संक्रमण के 1,324 नये मामले सामने आये।
डीजीसीए ने एयरलाइन कंपनियों से टिकटों की बुकिंग बंद करने को कहा
Bhashaकुछ निजी भारतीय एयरलाइन कंपनियां नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी की सलाह को दरकिनार कर रविवार को चार मई से कुछ चुनिंदा मार्गों पर बुकिंग ले रही थीं, उसी के मद्देनजर डीजीसीए ने यह निर्देश जारी किया है।
ओडिशाः प्रदेश वापसी पर 14 दिन के पृथकवास में रखे जायेंगे लोग, सरपंचों को कलेक्टर के बराबर अधिकार
Bhashaसाथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य में सरपंचों को कलेक्टर के बराबर अधिकार दिए जाने का ऐलान किया।
संशोधित लॉकडाउन का मतलब बाहर निकलने की छूट नहीं :गहलोत
Bhashaउन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के अतिरिक्त कोई बाहर निकला तो कार्रवाई होगी।