सिविल सेवा देश का इस्पात का ढांचा हैं, कोविड-19 संकट का सामना पेशेवर ढंग से किया : राष्ट्रपति कोविंद

कोविद ने सिविल सेवा दिवस के मौके पर कहा कि सिविल सेवकों ने जन कल्याण की नीतियों एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जमात

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोविड-19 संकट से संवेदनशीलता और पेशेवर ढंग से निपटने के लिए प्रशासनिक कर्मचारियों की मंगलवार को सराहना की।

कोविद ने सिविल सेवा दिवस के मौके पर कहा कि सिविल सेवकों ने जन कल्याण की नीतियों एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने ट्वीट किया, “वर्तमान समय में भी, हमारे देश के इस्पात के ढांचे, लोक सेवा, ने कोविड-19 संकट से संवेदनशीलता और पेशेवर ढंग से निपटने में अपनी ताकत एवं संकल्प का परिचय दिया है। इस बात का भरोसा है कि हमारी सिविल सेवाएं जन सेवा की सर्वश्रेष्ठ परंपराओं के अनुकूल काम करती रहेंगी।”

राष्ट्रपति ने इस मौके पर वर्तमान एवं पूर्व लोक सेवकों और उनके परिवारों को बधाई दी।

भारत सरकार हर साल 21 अप्रैल को ‘लोक सेवा दिवस’ एक अवसर के रूप में मनाती है जहां लोक सेवक नागिरक सेवा के लिए खुद को समर्पित करते हैं और जन सेवा एवं कार्य में सर्वश्रेष्ठ होने की अपनी प्रतिबद्धताओं को दोहराते हैं।

यह दिन उस दिन को मनाने के लिए चुना गया जब आजाद भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने 1947 में प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के उम्मीदवारों को दिल्ली के मेटकाफ हाउस में संबोधित किया था और उन्हें “भारत का इस्पात का ढांचा” कहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\