कोविड-19: बढ़ते सांप्रदायिक तनाव के बीच जावेद अख्तर ने कहा- ‘‘एकजुट रहना जरूरी’’

उन्होंने देश में सांप्रदायिक तनाव के मामलों और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले की घटनाओं पर भी चिंता जताई।

जमात

मुंबई, 19 अप्रैल जाने-माने गीतकार जावेद अख्तर ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एकजुट रहना और एक-दूसरे पर भरोसा रखना बहुत जरूरी है।

उन्होंने देश में सांप्रदायिक तनाव के मामलों और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले की घटनाओं पर भी चिंता जताई।

अभिनेत्री शबाना आजमी ने ट्विटर पर अख्तर का एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह लोगों से संकट के मौजूदा समय में एकजुट होने, साथ खड़े रहने का अनुरोध कर रहे हैं।

करीब दो मिनट के इस वीडियो में उन्होंने कहा, ‘‘इस वक्त देश बहुत बड़े संकट से गुजर रहा है और इस संकट का नाम कोरोना वायरस है जिससे निपटने के लिए जरूरी है कि हम सभी एक हों। हम जब एक-दूसरे पर ही शक करने लगेंगे और एक-दूसरे की नीयत को नहीं समझेंगे, कोई एकता ही नहीं होगी, तो हम लड़ेंगे कैसे।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘इस एकता की बहुत जरूरत है। उन डॉक्टरों को सलाम कीजिए जो अपनी जान हथेली पर रखकर आपका इलाज करने, आपकी जांच करने आ रहे हैं। उस जांच से ही तो मालूम होगा कि आपको बीमारी है कि नहीं। और अगर बीमारी होगी तो आपका इलाज किया जाएगा। बीमारी पता नहीं चली तो इलाज नहीं हो पाएगा। बड़ी नासमझी की बात है कि कई जगह डॉक्टरों पर पत्थर फेंके जाते हैं, यह तो बहुत मूर्खतापूर्ण काम है और यह नहीं होना चाहिए।’’

गीतकार ने यह भी कहा कि किसी एक समुदाय को निशाना बनाना एकता के लक्ष्य को पराजित करता है।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘दूसरी तरफ मैं यह भी सुनता हूं कि किसी समुदाय के लोगों की दुकान बंद करा दी, उसका ठेला पलट दिया। ऐसे एकता नहीं होती।’’

अख्तर ने कहा, ‘‘मैं खासतौर पर अपने देश के मुसलमान भाइयों से अनुरोध करूंगा कि रमजान आ रहा है, आप जरूर इबादत कीजिए लेकिन यह याद रखिए कि इसमें दूसरों को परेशानी न हो और आपके अपने लोगों को भी दिक्कत न हो। जो इबादत आप मस्जिद में जाकर करते हैं, वह आप घर में कर सकते हैं। यह सारी जमीन उसी की तो बनाई हुई है जैसा आप मानते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह भी ध्यान रखिए कि आपकी बातों से, आपके नारों से, आपकी बातचीत से, आपकी हरकतों से दूसरों के दिल में तरह-तरह के संदेह पैदा न हों। मैं अपने बाकी सारे देशवासियों से कहूंगा कि एक-दूसरे पर भरोसा कीजिए, एकता रखिए, नफरत से काम मत लीजिए। प्रेम और विश्वास से काम लीजिए, तभी हम कोरोना से लड़ सकेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी