अंडमान-निकोबार में तीन और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि

केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के नोडल अधिकारी अभिजीत रॉय ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित तीनों नये मरीज सरकारी कर्मचारी के परिवार के सदस्य हैं जिनके संक्रमित होने की पुष्टि दो दिन पहले हुई थी।

जमात

पोर्ट ब्लेयर, 19 अप्रैल अंडमान-निकोबार में तीन और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में रविवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 हो गई।

केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के नोडल अधिकारी अभिजीत रॉय ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित तीनों नये मरीज सरकारी कर्मचारी के परिवार के सदस्य हैं जिनके संक्रमित होने की पुष्टि दो दिन पहले हुई थी।

उन्होंने बताया कि दक्षिण अंडमान के बैम्बूफ्लैट इलाके के रहने वाले 49 वर्षीय व्यक्ति 10 अप्रैल से बीमार चल रहे थे।

रॉय ने बताया कि रविवार को जिन तीन लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है उनमें एक सरकारी कर्मचारी की पत्नी है।

अधिकारियों ने बताया कि सभी का यहां स्थित जीबी पंत अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि अंडमान-निकोबार में सामने आए कोविड-19 के 15 मरीजों में 11 इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि यहां प्रशासन कम जांच किट से अधिक लोगों की जांच के लिए ‘‘ पूल टेस्टिंग’’ पद्धति का इस्तेमाल कर रहा है।

इस पद्धति में कई लोगों के नमूनों को मिलकार एक साथ जांच की जाती है और जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन सभी की अलग- अलग जांच की जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\