एजेंसी न्यूज

गुजरात में कोविड-19 के 313 नए मामले, कुल संख्या 4395 हुई, अभी तक 214 लोगों की मौत

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव जयंती रवि ने आज बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 17 और लोगों की मौत हुई है। राज्य में अभी तक संक्रमण से 214 लोगों की मौत हुई है।

बाजार बढ़ने से चार दिन में निवेशकों की संपत्ति 7.68 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Bhasha

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 997.46 अंक यानी 3.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 33,717.62 पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स की लगातार चौथे दिन की वृद्धि रही।

फरीदाबाद में कोविड-19 पीड़ित की मौत, हरियाणा में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 339 हुए

Bhasha

राज्य में कोविड-19 की वजह से अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है।

दिल्ली में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 75 मामले दर्ज, हिरासत में लिए गए 2200 से ज्यादा लोग

Bhasha

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान, सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में 70 से अधिक मामले दर्ज किए गए और 2,283 लोगों को हिरासत में लिया गया.

कार्यकर्ता को अवैध रूप से पृथक-वास में रखने पर मुम्बई पुलिस जवाब दे: उच्च न्यायालय

Bhasha

न्यायमूर्ति सी वी भदांग ने पुलिस को पांच मई तक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) ने याचिका दायर करके अदालत से मजदूर संघ कार्यकर्ता के नारायणन को रिहा करने का अनुरोध किया है।

पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिये बुनियादी ढांचा क्षेत्र का विकास महत्वपूर्ण: रिपोर्ट

Bhasha

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बुधवार को सौंपी गयी कार्य बल की अंतिम रिपोर्ट में कहा गया कि यह मेक इन इंडिया कार्यक्रम की सफलता के लिये विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगा क्योंकि विनिर्माण क्षेत्र की प्रतिस्पर्धात्मकता काफी कुछ बुनियादी संरचना पर निर्भर करती है।

भाजपा ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष को हटाने और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की

Bhasha

खान देश में मुसलमानों के कथित उत्पीड़न पर अपने फेसबुक पोस्ट को लेकर निशाने पर आ गये हैं। उन्होंने मंगलवार को यह पोस्ट ट्वीट किया जिसके बाद भाजपा ने उन्हें हटाने की मांग की है।

केरल में राज्यपाल ने वेतन में कटौती के अध्यादेश पर हस्ताक्षर किए

Bhasha

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और वाम सरकार के वेतन में कटौती वाले अध्यादेश को अपनी मंजूरी दे दी. वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि, कोविड-19 महामारी के कारण गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहे राज्य में चार मई से वेतन का भुगतान शुरू किया जाएगा.

उप्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2211 हुयी

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन में बताया गया कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2211 है और 30 अप्रैल शाम छह बजे तक कुल 77 नये मामले सामने आये।

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के विपरीत होगा ‘हंसमुख’ पर रोक लगाना : नेटफ्लिक्स ने अदालत से कहा

Bhasha

याचिका में सीरीज के प्रसारण पर रोक लगाने या खासकर चौथी कड़ी से उसके कुछ दृश्यों को हटाने की मांग की गई है। उच्चतम न्यायालय के एक वकील ने याचिका दायर कर दावा किया है कि इस वेब सीरीज ने वकीलों की छवि एवं प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाई है।

निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह मामले में एनआईए ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Bhasha

सिंह को इस साल की शुरुआत में पुलिस ने आतंकवादियों को कश्मीर घाटी पार कराने के मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में एनआईए ने यह पांचवी गिरफ्तारी की है। आरोपी वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर राज्य विधानसभा का चुनाव लड़ चुका है। वह हार गया था।

भारत-नेपाल सीमा के निकट फंसे 2,000 नेपाली कामगार घर लौटे

Bhasha

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये लागू लॉकडाउन के कारण भारत में कई सीमावर्ती शहरों में फंसे करीब 2,000 नेपाली प्रवासी कामगार बृहस्पतिवार को अपने घर लौट गए.

बच्चों से मिलने का अधिकार रखने वाले माता-पिता लॉकडाउन के दौरान इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से मिल सकते हैं: न्यायालय

Bhasha

शीर्ष अदालत ने कहा कि यदि इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से संपर्क करने को लेकर कोई दिक्कत है तो असंतुष्ट पक्ष परिवार अदालत से संपर्क कर सकते हैं।

कश्मीर द्विपक्षीय मुद्दा है, इसपर ब्रिटेन में समुदाय को बांटने की इजाजत नहीं देनी चाहिए:लेबर पार्टी

Bhasha

स्टार्मर ने प्रवासी भारतीयों से संपर्क साधने की कोशिश करते हुए और इस मुद्दे पर लेबर पार्टी के पूर्ववर्ती नेतृत्व के रुख से पार्टी को दूर रखते हुए यह कहा।

केंद्र, राज्य राशन कार्ड से वंचित लोगों को राशन मुहैया कराने के मुद्दे पर विचार करे : न्यायालय

Bhasha

न्यायमूर्ति एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इस संबंध में एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि यह ‘नीतिगत मुद्दा’ है और इस पर सरकार को विचार करना चाहिए ।

महाराष्ट्र के मंत्री, ठाकरे के करीबी नेता ने राज्यपाल से मुलाकात की

Bhasha

सूत्रों ने बताया कि शिवसेना नेता और शहरी विकास मंत्री शिंदे तथा ठाकरे के करीबी सहयोगी नार्वेकर ने आज शाम राज भवन में राज्यपाल से मुलाकात की।

लॉकडाउन से फंसे लोगों की आवाजाही के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार कर रही है दिल्ली पुलिस

Bhasha

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने बुधवार को आदेश जारी करके देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी श्रमिकों, पर्यटकों, विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों को कुछ शर्तों के साथ गंतव्य स्थल पर जाने की अनुमति दी है।

कोश्यारी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, विधान परिषद की नौ सीटों पर चुनाव कराने का अनुरोध किया

Bhasha

राजभवन से जारी एक बयान में कहा गया है कि कोश्यारी ने चुनाव आयोग से महाराष्ट्र विधान परिषद की नौ रिक्त सीटों पर यथाशीघ्र चुनाव की घोषणा करने का अनुरोध किया है।

इस साल कोई ओलंपिक क्वालीफायर नहीं , विश्व रैंकिंग पर रोक : विश्व तीरंदाजी

Bhasha

विश्व तीरंदाजी ने अगस्त के आखिर तक के लिये सारे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट स्थगित कर दिये ।

उद्धव के मनोनयन के लिये राज्यपाल को निर्देश देने को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर

Bhasha

अधिवक्ता एस बी तालेकर के जरिये सुरिंदर अरोड़ा द्वारा दायर याचिका में कहा गया कि कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में हर सरकार का प्रशासन थम गया है।

Categories