लॉकडाउन से फंसे लोगों की आवाजाही के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार कर रही है दिल्ली पुलिस

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने बुधवार को आदेश जारी करके देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी श्रमिकों, पर्यटकों, विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों को कुछ शर्तों के साथ गंतव्य स्थल पर जाने की अनुमति दी है।

जमात

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल दिल्ली पुलिस और राज्य सरकार केंद्रीय गृहमंत्रालय के दिशानिर्देशों के तहत कोरोना वायरस लॉकडाउन (बंद) लागू होने के कारण फंसे प्रवासी मजदूरों एवं अन्य लोगों को भेजने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने में जुटी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने बुधवार को आदेश जारी करके देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी श्रमिकों, पर्यटकों, विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों को कुछ शर्तों के साथ गंतव्य स्थल पर जाने की अनुमति दी है।

इस आदेश में कहा गया है कि इन लोगों की आवाजाही के लिए बसें उपयोग में लायी जाएंगी और इन बसों को सैनिटाइज किया जाएगा। लोगों को बस में बैठाने में सामाजिक दूरी के नियम पर अमल किया जाएगा।

दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी मनदीप सिंह रंधावा ने कहा ‘‘ गृहमंत्रालय ने विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी मजदूरों, विद्यार्थियों, पर्यटकों आदि को अपने मूल स्थानों पर पहुंचाने के बारे में दिशानिर्देश जारी किये हैं। सरकार और दिल्ली पुलिस इसके तौर तरीकों को अंतिम रूप दे रही है और मानक संचालन प्रक्रिया पर काम कर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम अन्य राज्यों के अधिकारियों के नियमित संपर्क में हैं और उनसे बातचीत कर रहे हैं। गृह मंत्रालय के दिशानिर्देश के अनुसार लोगों को अपना पंजीकरण कराना होगा ताकि घर तक उनकी यात्रा पर नजर रहे।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार अन्य राज्यों के संपर्क में है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए प्रवासी श्रमिकों से घरों के अंदर ही रहने और इस योजना के अमल में आने तक लॉकडाउन का पालन करने का आह्वान किया।

दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा,‘‘ जबतक मानक संचालन तैयार नहीं हो जाता, तबतक के लिए हम इन लोगों से सोशल मीडिया के किसी पोस्ट पर ध्यान नहीं देने का अनुरोध करते हैं। दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर नजर बनाये हुए है और वह अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाइ करेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी