महाराष्ट्र के मंत्री, ठाकरे के करीबी नेता ने राज्यपाल से मुलाकात की

सूत्रों ने बताया कि शिवसेना नेता और शहरी विकास मंत्री शिंदे तथा ठाकरे के करीबी सहयोगी नार्वेकर ने आज शाम राज भवन में राज्यपाल से मुलाकात की।

जमात

मुंबई, 30 अप्रैल महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना नेता मिलिंद नार्वेकर ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के विधान परिषद में मनोनयन को लेकर अनिश्चितता के बीच राज्यपाल के साथ बैठकों की कड़ी में ही आज की भी मुलाकात रही।

सूत्रों ने बताया कि शिवसेना नेता और शहरी विकास मंत्री शिंदे तथा ठाकरे के करीबी सहयोगी नार्वेकर ने आज शाम राज भवन में राज्यपाल से मुलाकात की।

आज की मुलाकात में क्या बातचीत हुई, यह अभी पता नहीं चला है, लेकिन सूत्रों ने बुधवार को बताया था कि कल ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की थी और उन्हें बताया था कि राज्य में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

राज्य मंत्रिमंडल ने राज्यपाल कोश्यारी से दो बार सिफारिश की है कि ठाकरे को राज्यपाल के कोटे से विधान मंडल के उच्च सदन में भेजा जाए, लेकिन राज भवन की तरफ से कोई उत्तर नहीं मिला है।

सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के नेताओं ने मंगलवार को राज्यपाल से मुलाकात कर कैबिनेट की सिफारिश की एक प्रतिलिपि सौंपी थी।

इससे पहले शिवसेना के लोकसभा सदस्य अरविंद सावंत ने भी नार्वेकर के साथ कोश्यारी से मुलाकात की थी।

उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर, 2019 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

अभी वह किसी सदन के सदस्य नहीं हैं और संवैधानिक नियमों के अनुसार उन्हें मुख्यमंत्री बने रहने के लिए शपथ लेने के छह महीने के अंदर यानी 28 मई तक विधान मंडल के किसी एक सदन की सदस्यता प्राप्त करनी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई