How To Update Your Address In Aadhaar Online Until June 14 for Free: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत देते हुए ऑनलाइन डॉक्युमेंट अपडेट की फ्री सुविधा की समय सीमा बढ़ाकर 14 जून 2026 तक कर दी है. अब यूजर्स myAadhaar पोर्टल के जरिए बिना किसी शुल्क के अपना एड्रेस (Proof of Address) और पहचान दस्तावेज (Proof of Identity) अपडेट कर सकते हैं. Aadhaar Card Update: अपने आधार में घर बैठे नाम, पता और अन्य डिटेल्स को करवाएं सही, बेहद आसान है पूरी प्रक्रिया
आम तौर पर आधार अपडेट के लिए आधार सेवा केंद्र पर 50 रुपये का शुल्क देना पड़ता है, लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया फिलहाल पूरी तरह मुफ्त रखी गई है. यह पहल इस उद्देश्य से शुरू की गई है कि लोग हर 10 साल में अपने आधार डिटेल्स अपडेट करते रहें, जिससे सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके.
ऑनलाइन आधार एड्रेस अपडेट कैसे करें
आधार में एड्रेस अपडेट करने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी है. इसके बाद ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
myAadhaar पोर्टल (myaadhaar.uidai.gov.in) पर जाएं
12 अंकों का आधार नंबर और OTP डालकर लॉगिन करें
“Update Aadhaar Online” पर क्लिक करें और “Address” चुनें
नया पता सही-सही भरें
वैध एड्रेस प्रूफ (PoA) अपलोड करें (JPEG, PNG या PDF, 2MB से कम)
डिटेल्स चेक कर सबमिट करें और SRN नंबर से स्टेटस ट्रैक करें
HOF (Head of Family) से भी कर सकते हैं अपडेट
जिन लोगों के पास अपने नाम का एड्रेस प्रूफ नहीं है, उनके लिए UIDAI ने HOF यानी हेड ऑफ फैमिली सिस्टम शुरू किया है.
परिवार के सदस्य (माता-पिता/पति/पत्नी) के पते का उपयोग कर सकते हैं
रिश्ते का प्रमाण (राशन कार्ड, मैरिज सर्टिफिकेट) देना होगा
HOF को 30 दिनों के भीतर अनुरोध को मंजूरी देनी होगी
किन डॉक्युमेंट्स से होगा एड्रेस अपडेट
बिजली, पानी या गैस का बिल (3 महीने के अंदर का)
बैंक या पोस्ट ऑफिस पासबुक/स्टेटमेंट
वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस
प्रॉपर्टी टैक्स रसीद या रेंट एग्रीमेंट
किन बदलावों के लिए जाना होगा सेंटर
कुछ बदलाव अब भी ऑनलाइन नहीं हो सकते:
फोटो, फिंगरप्रिंट, आइरिस जैसे बायोमेट्रिक अपडेट
नाम, जन्मतिथि या जेंडर में बदलाव
मोबाइल नंबर जोड़ना या बदलना
इन सभी के लिए आधार सेवा केंद्र जाना अनिवार्य है.
क्या है खास बात
UIDAI की यह पहल डिजिटल पहचान को सटीक बनाए रखने और लोगों को आसान सेवाएं देने की दिशा में बड़ा कदम है. अगर आपने लंबे समय से आधार अपडेट नहीं किया है, तो 14 जून 2026 तक फ्री में यह काम पूरा कर सकते हैं.











QuickLY