एजेंसी न्यूज
येदयुरप्पा ने प्रवासी मजदूरों से कर्नाटक में ही रहने की अपील की
Bhashaप्रवासी मजदूरों को अपने गृह निवास जाने के लिए अनुमति देने के एक दिन बाद उन्होंने यह बयान दिया।
बघेल ने प्रधानमंत्री से कहा: छत्तीसगढ़ के लिए ऋण सीमा बढ़ाने की अनुमति दे केंद्र
Bhashaप्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में उन्होंने राज्य का वित्तीय घाटा भी इस वर्ष जीएसडीपी का पांच प्रतिशत के बराबर रखने की सहमति प्रदान करने का अनुरोध किया।
भारत-बांग्लादेश सीमा पर फंसे ट्रक चालक अपने परिवार की आर्थिक मदद नहीं करने को लेकर ज्यादा चिंतित
Bhashaये ट्रक चालक भारी माल के साथ बांग्लादेश जा रहे थे लेकिन बंद की वजह से चकदाहा में फंसे हुए हैं। फंसे हुए चालकों में से ज्यादातर पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और नगालैंड से हैं। उनका आरोप है कि उनके ट्रांसपोर्टरों ने उन्हें इस हाल में छोड़ दिया है और अब वे उनका फोन भी नहीं उठा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की घर वापसी के लिए विशेष ट्रेन चलाने का अनुरोध
Bhashaराज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए लॉकडाउन के केन्द्र सरकार के निर्णय से राज्य में इस महामारी की रोकथाम में विशेष मदद मिली जिसके परिणाम स्वरूप राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बहुत कम है। आशा है कि समन्वय और सहयोग से हम इस बीमारी पर जल्द ही विजय प्राप्त करने में सफल होंगे।
संयुक्त अरब अमीरात से 32 हजार भारतीयों ने वापसी के लिए कराया पंजीकरण
Bhashaमीडिया में प्रकाशित खबरों के मुताबिक बुधवार रात को अबू धाबी में भारतीय दूतावास ने दुबई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास की वेबसाइट के जरिये विस्तृत आंकड़े एकत्रित करने की घोषणा की।
ओडिशा में कोविड-19 के पांच नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 147 हुई
Bhashaएक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ओडिशा के पश्चिमी हिस्से में स्थित बोलंगीर जिला, जो अब तक कोरोना वायरस के प्रकोप से बचा हुआ था, वहां शुक्रवार को कोविड-19 के दो नये मामले सामने आए। दोनों संक्रमित व्यक्ति तमिलनाडु से लौटे थे।
मई दिवस पर दक्षिण अफ्रीका में लॉकडाउन नियमों में ढील
Bhashaकुछ दक्षिण अफ्रीकी लोग छोटे समूह में काम पर जाएंगे और कई व्यवसाय सीमित संचालन को फिर से शुरू करेंगे। कई कारखाने चरणबद्ध तरीके से काम शुरू करेंगे, यहां केवल एक तिहाई कर्मचारियों को लौटने की अनुमति है और उन्हें दूरी बनाए रखने के साथ ही अन्य दिशानिर्देशों का पालन भी करना होगा।
शुरुआती नतीजे अच्छे होने के कारण प्लाज्मा थेरेपी का क्लिनिकल ट्रायल नहीं रोकेंगे : केजरीवाल
Bhashaइस घोषणा से कुछ दिनों पहले केंद्र ने कहा था कि कोरोना वायरस मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी प्रायोगिक चरण में है और इससे जीवन के लिए घातक जटिलताएं पैदा होने की आशंका है।
कोविड-19: बीएमसी ने बढ़ाई निकाय स्वास्थ्य अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु सीमा
Bhashaबीएमसी ने कहा है कि स्वास्थ्य कर्मी 58 की बजाय अब 59 साल के होने पर सेवानिवृत्त होंगे।
स्कूलों कालेजों के खुलने पर सुरक्षा दिशा निर्देश तैयार कर रहा है एचआरडी मंत्रालय
Bhashaदेश में कोरोना वायरस के कारण 16 मार्च से ही विश्वविद्यालय एवं स्कूल बंद हैं । सरकार ने कोविड-19 से मुकाबला करने के उपायों के तहत देशभर में कक्षाएं बंद करने की घोषणा की थी । इसके बाद 24 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा की गई जिसे बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया है ।
कोविड-19 : मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सीमाओं को पूरी तरह सील करने के निर्देश दिए
Bhashaउत्तरप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली से अब तक लगभग चार लाख प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों तथा हरियाणा से 12 हजार श्रमिकों की प्रदेश में सुरक्षित वापसी हो चुकी है। इसी प्रकार अन्य राज्यों से भी चरणबद्ध रूप से प्रवासी श्रमिकों की वापसी सुनिश्चित करायी जाएगी।
मेघालय में पृथक किए गए परिवारों की मदद के लिये आगे आए गांव वाले
Bhashaमेघालय में कोविड-19 संक्रमण से जान गंवाने वाले डॉक्टर जॉन साइलो रिनताथियांग के यहां घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली मवठारिया गांव की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। मेघालय में कोविड-19 संक्रमण से केवल एक व्यक्ति की ही मौत हुई है।
कोविड-19 : सिंगापुर ने विदेशी कामगारों के लिए घरों में रहने की अवधि बढ़ाई
Bhashaदेश ने विदेशी कामगारों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने पर यह कदम उठाया है।
लॉकडाउन के दौरान महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध की घटनाएं बढ़ीं : विशेषज्ञ
Bhashaराष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में साइबर अपराध की 54 शिकायतें मिलीं जबकि मार्च में 37 और फरवरी में 21 शिकायतें मिली थी। लॉकडाउन के कारण ऑनलाइन शिकायतें प्राप्त की जा रही हैं।
कुमारस्वामी ने अधिकारियों पर मांड्या में कोविड-19 संक्रमण फैलाने का आरोप लगाया
Bhashaउन्होंने अधिकारियों पर मुंबई से लौटे सात हजार मजदूरों को पृथक नहीं करने का आरोप लगाया।
प्रवासी श्रमिकों की चरणबद्ध वापसी के लिए प्रदेश सरकार प्रभावी कदम उठा रही है: CM योगी आदित्यनाथ
Bhashaउत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली से अब तक लगभग चार लाख प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों तथा हरियाणा से 12 हजार श्रमिकों की प्रदेश में सुरक्षित वापसी हो चुकी है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों, डेन्टल कॉलेजों तथा नर्सिंग कॉलेजों में आवश्यकतानुसार एल-1, एल-2 चिकित्सालय स्थापित करने की कार्य योजना बनाई जाए.
झारखंड के लोगों की सकुशल वापसी के लिए काम कर रही है सरकार : सोरेन
Bhashaमजदूर दिवस पर झारखण्ड के श्रमिकों को शुभकामना देते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्हें मालूम है कि लॉकडाउन में श्रमिकों को कष्ट झेलने पड़े हैं लेकिन अब इसका स्थायी निदान निकाला जायेगा।
कोरोना संक्रमित डॉक्टर के अंतिम संस्कार का हिंसक विरोध करने पर 14 लोगों के खिलाफ गुंडा कानून लागू
Bhashaपुलिस ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। इन 14 लोगों में एक महिला भी है।
लैंगर ने कहा, भारत को उसकी मांद में हराना अंतिम लक्ष्य
Bhashaउन्होंने कहा कि विराट कोहली की अगुआई वाली टीम के साथ भिड़ंत ही उनकी शीर्ष रैंकिंग की परीक्षा होगी।
महाराष्ट्र को कोविड-19 से निजात दिलाना सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती : राज्यपाल कोश्यारी
Bhashaमहाराष्ट्र के 60वें स्थापना दिवस पर टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में कोश्यारी ने कहा कि सरकार इन दोनों मुद्दों पर यथासंभव कोशिश कर रही है।