लैंगर ने कहा, भारत को उसकी मांद में हराना अंतिम लक्ष्य

उन्होंने कहा कि विराट कोहली की अगुआई वाली टीम के साथ भिड़ंत ही उनकी शीर्ष रैंकिंग की परीक्षा होगी।

मेलबर्न, एक मई टेस्ट क्रिकेट में फिर से शीर्ष स्थान हासिल करके आस्ट्रेलियाई टीम खुश है लेकिन कोच जस्टिन लैंगर का कहना है कि उनकी असली परीक्षा भारत को उसकी सरजमीं पर हराकर ही होगी।

उन्होंने कहा कि विराट कोहली की अगुआई वाली टीम के साथ भिड़ंत ही उनकी शीर्ष रैंकिंग की परीक्षा होगी।

गेंद से छेड़छाड़ वि वाद के बाद पहली बार आस्ट्रेलियाई टीम रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची है। पहले स्थान पर काबिज भारतीय टीम शुक्रवार को जारी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसक गयी।

लैंगर ने ‘क्रिकेट आस्ट्रेलिया’ की वेबसाइट से कहा, ‘‘हम जानते है कि रैंकिंग में बदलाव होता रहेगा लेकिन फिलहाल इससे हमें खुशी मिली है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम जैसी टीम बनाना चाहते है उसके लिए हमें टीम के रूप में काफी काम करना होगा। पिछले दो वर्षों में मैदान के अंदर हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है, मैदान के बाहर भी हमने अच्छा किया है।’’

बाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने अपने लक्ष्य के बारे में कहा, ‘‘निश्चित रूप से हमारा लक्ष्य टेस्ट चैम्पियनशिप हासिल करना है। लेकिन अंत में हमें भारत को उसकी सरजमीं पर हराना होगा और जब वे आस्ट्रेलिया का दौरा करें तब भी उन्हें पटखनी देनी होगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप इसका फैसला खुद ही कर सकते हो क्योंकि अगर आप सर्वश्रेष्ठ हो और आप सर्वश्रेष्ठ को हराते हो तो आप खुद ही देख सकते हो। हमें अभी कुछ कठिन टीमों से भिड़ना है। ’’

लैंगर ने साथ ही उम्मीद जतायी कि आरोन फिंच की कप्तानी में टीम टी20 विश्व कप जीतेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड