कुमारस्वामी ने अधिकारियों पर मांड्या में कोविड-19 संक्रमण फैलाने का आरोप लगाया

उन्होंने अधिकारियों पर मुंबई से लौटे सात हजार मजदूरों को पृथक नहीं करने का आरोप लगाया।

जमात

बेंगलुरु, एक मई कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जद (एस) नेता एच डी कुमारस्वामी ने मांड्या जिले में कोविड-19 के कुछ मामलों का मुंबई से संबंध सामने आने के बाद शुक्रवार को इसके लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने अधिकारियों पर मुंबई से लौटे सात हजार मजदूरों को पृथक नहीं करने का आरोप लगाया।

कुमारस्वामी ने बेंगलुरु में पत्रकारों से कहा, ''हमें जानकारी मिली है कि मांड्या के लगभग 16 हजार मजदूर मुंबई में काम करते हैं। उनमें से सात हजार मजदूर जिले में लौटे थे, लेकिन किसी को भी सही ढंग से पृथक नहीं रखा गया।''

उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी के गढ़, इस जिले में जिला प्रशासन के लापरवाह रवैये से कोविड-19 संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा होने का खतरा है।

कुमारस्वामी ने कहा, ''सरकार को इस लापरवाही के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।''

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि सात हजार मजदूर मांड्या कब लौटे।

अधिकारियों ने कहा कि कुमारस्वामी के दावों की पड़ताल की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मांड्या में शुक्रवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए आठ लोगों में से तीन मुंबई से लौटे थे, जो देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण का एक हॉटस्पॉट है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड