येदयुरप्पा ने प्रवासी मजदूरों से कर्नाटक में ही रहने की अपील की

प्रवासी मजदूरों को अपने गृह निवास जाने के लिए अनुमति देने के एक दिन बाद उन्होंने यह बयान दिया।

जमात

बेंगलुरु, एक मई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदयुरप्पा ने प्रवासी मजदूरों से राज्य में ही रहने और आर्थिक गतिविधियां बहाल करने में सरकार की मदद करने की शुक्रवार को अपील की।

प्रवासी मजदूरों को अपने गृह निवास जाने के लिए अनुमति देने के एक दिन बाद उन्होंने यह बयान दिया।

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, ‘‘ प्रवासी मजदूरों से मेरा निवेदन है कि वह राज्य में ही रुकें और केन्द्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद आर्थिक गतिविधियां बहाल करने में हमारा सहयोग करें।’’

मई दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि हम जल्द ही आर्थिक गतिविधियां शुरू करना चाहते हैं और इस संबंध में हमने वाणिज्य और उद्योग संघों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात भी की है।

उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार ने नियोक्ताओं से अपने कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने और उनका वेतन देने की अपील भी की है।’’

कर्नाटक सरकार ने बृहस्पतिवार को प्रवासी मजदूरों, पर्यटकों, छात्रों और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में फंसे अन्य लोगों को उनके गृह निवास जाने की अनुमति देने का फैसला किया था।

कोविड-19 के कारण देशभर में सभी आर्थिक गतिविधियों के ठप पड़ जाने का जिक्र करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि इसका सबसे बुरा असर मजदूरों पर पड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ संकट की इस घड़ी में सरकार आपके साथ खड़ी है। आपके सहयोग के कारण ही कोविड-19 की स्थिति भारत में अन्य देशों की तुलना में बेहतर है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू