एजेंसी न्यूज

चीन में कोरोना वायरस मामलों की संख्या घटकर एक हुई

Bhasha

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने शनिवार को बताया कि मृतक संख्या 4,633 ही बनी हुई है और कोविड-19 से किसी के मरने का नया मामला सामने नहीं आया है।

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज के पास करीब नौ घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस, परिवार का आरोप: पूरी रात नहीं दिया गया खाना

Bhasha

विजय विहार में रहने वाले बघेल परिवार को उनके एक वरिष्ठ सदस्य के कोरोना संक्रमित होने का पता बुधवार की सुबह चला। कोरोना के खौफ के अलावा परिवार को जांच रिपोर्ट के परिणाम पर आश्चर्य इस बात का था कि संक्रमित सदस्य टायफाइड के इलाज के लिए नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती था।

महाराष्ट्र के सभी नागरिकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराया जाएगा : स्वास्थ्य मंत्री

Bhasha

जालना में शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के बाद टोपे ने संवाददाताओं से कहा कि वर्तमान में राज्य की 85 फीसदी आबादी महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना (एमजेपीजेएवाई) के तहत कवर है और इसका लाभ शेष 15 फीसदी आबादी को भी दिया जाएगा।

विशाल यादव की पेरोल याचिका को प्रतिवेदन के तौर पर स्वीकार करें, 15 दिन में करें निस्तारण : अदालत

Bhasha

जेल नियमावली के तहत सक्षम प्राधिकारी उपराज्यपाल हैं।

महाराष्ट्र: नांदेड़ गुरुद्वारे में 20 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, 41 अन्य लोगों के रिपोर्ट का इंतजार

Bhasha

महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित गुरुद्वारा लंगर साहिब में रहने वाले 20 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. सिविल सर्जन डॉ. नीलकंठ भोसिकर ने बताया कि गुरुद्वारे में रहने वाले कुल 97 लोगों के नमूने जांच के वास्ते लिए गए थे. उन्होंने बताया कि इन मामलों को मिलाकर नांदेड़ में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 26 तक पहुंच गई है.

निकोल्स विश्व कप फाइनल में पहनी जर्सी को करेंगे दान

Bhasha

निकोल्स इस जर्सी को यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) न्यूजीलैंड को दान करेंगे।

कोविड-19 : दिल्ली में सीआरपीएफ की एक ही बटालियन के 122 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित

Bhasha

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भारतीय-अमेरिकी एनजीओ ने अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्य कर्मियों को भोजन के 20,000 पैकेट उपलब्ध कराए

Bhasha

अमेरिका इंडिया फाउंडेशन (एआईएफ) ने कहा कि उसने भोजन उपलपब्ध कराने के लिए वर्ल्ड सेंट्रल किचन (डब्ल्यूसीके) के साथ साझेदारी की है।

दिल्ली की अदालत ने मैच-फिक्सिंग मामले में सट्टेबाज संजीव चावला को जमानत दी

Bhasha

विशेष न्यायाधीश आशुतोष कुमार ने चावला को दो लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की दो जमानत के साथ 30 अप्रैल को राहत दी।

एफडीए ने कोविड-19 मरीजों के इलाज में वायरल रोधी दवा रेमडेसिविर के इस्तेमाल को दी मंजूरी

Bhasha

अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए वायरल रोधी दवा के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी है।

अमेरिका कोविड-19 का टीका विकसित करने में अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्व करे: कांग्रेस सदस्य

Bhasha

विदेश मंत्री पोम्पिओ को लिखे एक पत्र में कांग्रेस सदस्यों एमी बेरा और टेड योहो ने अमेरिका से महामारी संबंधी सजगता नवोन्मेष गठबंधन (सीईपीआई) में शामिल होने का आग्रह किया।

बहराइच में पुलिस अधिकारी के रूप में किशोर समझा रहा है लॉकडाउन का महत्व

Bhasha

शहर में 14 वर्षीय बालक चौकी प्रभारी के रूप में पुलिसकर्मियों के साथ हाथ में डंडा लिए लोगों को समझा रहा है,, ‘‘लॉकडाउन मत तोड़ना, गैर-जरूरी वजह से घर से नहीं निकलना। अंगौछा, रूमाल या मास्क से चेहरा ढककर रखना। साबुन से बार-बार हाथ धोना या सैनेटाइजर लगाना।’’

ओडिशा में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आए, कुल मामले 154 हुए

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि नए मरीज हाल में पश्चिम बंगाल के कोलकाता से लौटे थे।

बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के आने को लेकर तैयार बिहार; नीतीश ने अधिकारियों से कमर कसने को कहा

Bhasha

शुक्रवार को यहां छह घंटे तक चली कई दौर की बैठक में कुमार ने अधिकारियों से उस वक्त के लिए कमर कसने को कहा है जब लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूरों, छात्रों और तीर्थयात्रियों को केंद्र द्वारा चलाई जाने वाली विशेष ट्रेनों से घर लाया जाएगा।

Covid-19: चंदा जुटाने के कार्यक्रम में साथ आएंगी अभिनय, संगीत और खेल जगत की हस्तियां, देखें सूची

Bhasha

मनोरंजन और खेल जगत की हस्तियां तीन मई को आयोजित हो रहे एक डिजिटल समारोह में साथ आ रही हैं जिसके जरिए कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को रोकने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मियों के लिए चंदा जुटाया जाएगा. इस कार्यक्रम से जमा होने वाली तमाम राशि, राहत प्रयासों को समर्थन देने के लिए संगठन ‘गिव इंडिया’ द्वारा चलाए जा रहे ‘भारत कोविड प्रतिक्रिया कोष’ में दी जाएगी.

चीन ने COVID-19 महामारी फैलने के बाद स्थिति को ठीक से नहीं संभाला: व्हाइट हाउस

Bhasha

अमेरिका ने शुक्रवार को कहा कि वुहान शहर में कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद चीन ने ‘‘स्थिति को ठीक से नहीं संभाला.’’ व्हाइट हाउस ने हालांकि इस एशियाई देश के खिलाफ जवाबी कार्रवाई पर कोई निर्णायक उत्तर नहीं दिया. अगले दिन चीन ने अपनी प्रयोगशाला बंद कर दी.

देश में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 1,218 हुई, संक्रमण मामलों की संख्या 37,336 तक पहुंची

Bhasha

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी इस महामारी से संक्रमित 26,167 मरीजों का इलाज चल रहा है और 9,950 लोग स्वस्थ हो गए हैं। एक मरीज देश से बाहर चला गया है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 15 साल के किशोर की मौत

Bhasha

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को जयपुर में दो और जोधपुर में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई। उन्होंने बताया कि चांदपोल के 15 साल के एक किशोर को शुक्रवार को यहां जेके लोन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसका कल ही निधन हो गया।

लॉकडाउन : गोवा में शराब व्यापारियों को भंडार खत्म होने की चिंता

Bhasha

शराब व्यापारियों के अनुसार, विदेश निर्मित शराब का भंडार अगले दो महीनों में खत्म हो सकता है क्योंकि ज्यादातर स्कॉच व्हिस्की ब्रिटेन से लाई जाती है जबकि कई अन्य तरह की शराब का आयात फ्रांस, स्पेन और इटली से किया जाता है जो इस वैश्विक महामारी से बुरी तरह प्रभावित हैं।

कोरोना वायरस : रेड जोन में शामिल इंदौर में मृतकों की संख्या 74 पर पहुंची, कुल 1,545 संक्रमित

Bhasha

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने शनिवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पायी गयीं दो महिलाओं ने जिले के अलग-अलग अस्पतालों में पिछले छह दिन के दौरान आखिरी सांस ली। दोनों महिलाओं की उम्र 55-55 वर्ष की थी।

Categories