भागलपुर में सडक हादसे में एक दंपति समेत चार की मौत हुई

भागलपुर के नौगछिया में एनएच-31 पर तड़के यह हादसा हुआ और इसमें तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जमात

भागलपुर (बिहार), दो मई यहां से नजदीक एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रकों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें झारखंड के एक व्यक्ति और उसकी पत्नी और एक ट्रक के चालक और उसका सहायक शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भागलपुर के नौगछिया में एनएच-31 पर तड़के यह हादसा हुआ और इसमें तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

खारिक थाना के प्रभारी एस एन चौहान ने बताया कि मृतकों की पहचान रांची के निवासी गोपाल पांडे और उनकी पत्नी उषा देवी और चालक गुंजन और सहायक सुनील के रूप में हुई है, जो नालंदा जिले के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण वाहनों की अनुपलब्धता के कारण दंपति रांची से साइकिल से ही पटना जा रहा था और थक जाने के बाद वे नौगछिया जीरो माइल पर ट्रक पर चढ़ गए।

रांची नौगछिया से लगभग 400 किलोमीटर दूर है।

अधिकारी ने बताया कि कटिहार के एक कारखाने के तीन श्रमिक भी 75 किलोमीटर पैदल चलने के बाद वहां तक पहुंचे थे, वे भी ट्रक में सवार हो गए। ये लोग सारण जिले के अपने घरों की ओर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों का इलाज नौगछिया सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया गया है और हादसे के बाद मौके से फरार चालक की तलाश जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट