आपात चिकित्सा पास का दुरुपयोग कर पत्नियों को ले जाने आगरा आए दो लोग, मामला दर्ज

इस वाहन को लॉकडाउन के बीच चिकित्सा आपात स्थिति की वजह से चालक और मरीज के साथ आगरा जाने की अनुमति दी गयी थी।

जमात

इसके साथ ही पुलिस ने वाहन मालिक सहित तीन लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। वाहन मालिक इसी अनुमति से दूसरे दिन फिर आगरा अपनी ससुराल से पत्नी को लेकर आया। जांच में उसकी पत्नी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

इस वाहन को लॉकडाउन के बीच चिकित्सा आपात स्थिति की वजह से चालक और मरीज के साथ आगरा जाने की अनुमति दी गयी थी।

कोतवाली पुलिस के उप निरीक्षक रामवीर सेंथिया ने बताया कि दो व्यक्तियों इमरान कुरैशी और शाहरुख ने चालक और मरीज बनकर चिकित्सा आपात स्थिति के तहत 30 अप्रैल को आगरा उपचार के लिए जाने की अनुमति हासिल की थी।

उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि वास्तव में दोनों आगरा अपने निकाह के लिए गए और वहां निकाह कर अपनी पत्नियों के साथ मुरैना वापस लौटे।

उन्होंने कहा कि इससे भी अधिक इसी वाहन की अनुमति पर वाहन मालिक आनंद राठौर दूसरे दिन आगरा गया और वहां अपनी ससुराल में रह रही पत्नी को वापस मुरैना लेकर आया।

सेंथिया ने बताया कि राठौर की पत्नी आगरा में कोरोना संक्रमित पाई गयी थी और वहां घर में पृथकवास में थी।

उन्होंने बताया कि अब मुरैना में राठौर की पत्नी को अस्पताल के पृथक वार्ड के भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

सेंथिया ने बताया कि जांच के बाद पांच लोगों इमरान, शाहरुख, आनंद राठौर और दो अन्य पवन और गोलू राठौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पवन और गोलू भी वाहन की प्रशासकीय अनुमति हासिल करने और इसके दुरुपयोग में शामिल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 270 (परिद्वेषपूर्ण कार्य, जिससे जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का संक्रमण फैलना संभाव्य हो), धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत रूप से प्रख्यापित आदेश की अवज्ञा) तथा आपदा प्रबंधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जिलाधिकारी प्रियंका दास ने कहा कि चिकित्सा आपात स्थिति की अनुमति का दुरुपयोग करने का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि आपात चिकित्सा की स्थिति में मिलने वाली अनुमति का दुरुपयोग कर एक कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति जिले में प्रवेश कर गया।

सं दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\