कोविड-19 संक्रमण से अहमदाबाद में एक दिन में सर्वाधिक 20 मौतें हुईं

अधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही गुजरात के सबसे बड़े शहर में कुल मिलाकर मृतक संख्या बढ़कर 185 हो गई है जबकि मामले बढ़कर 3543 हो गए हैं।

जमात

अहमदाबाद, दो मई गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को कोविड-19 संक्रमण से 20 मौतें हुईं जो कि महानगर में एक दिन में होने वाली सबसे अधिक मौतें हैं। साथ ही 250 नये मामले सामने आये। यह जानकारी गुजरात के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही गुजरात के सबसे बड़े शहर में कुल मिलाकर मृतक संख्या बढ़कर 185 हो गई है जबकि मामले बढ़कर 3543 हो गए हैं।

प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने कहा, ‘‘शनिवार को गुजरात में कुल 26 मौतें हुईं जिसमें से अहमदाबाद में 20 मौतें हुईं।’’

उन्होंने कहा कि 20 मृतकों में से 12 को पहले से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘गुजरात के 12 जिलों से सामने आये कोविड-19 के 333 नये मामलों में से 250 मामले अहमदाबाद से सामने आये हैं।’’

उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में कुल 63 कोरोना वायरस मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे जिले में इनकी संख्या बढ़कर 462 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\