कर्नाटक में कोविड-19 के 12 नये मामले सामने आये, राज्य में कुल मामले बढ़ कर 601 हुए

कर्नाटक के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज कोविड-19 के 12 नये मामले सामने आये, जबकि दो व्यक्तियों की मौत भी हुई है। संक्रमण के अब तक कुल 601 मामले सामने आये हैं, जिसमें से 271 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।’’

जमात

बेंगलुरु, दो मई कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नये मामले सामने आने के साथ शनिवार को राज्य में कुल मामले बढ़ कर 601 हो गये। वहीं, दो और संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या बढ़ कर 25 हो गई।

कर्नाटक के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज कोविड-19 के 12 नये मामले सामने आये, जबकि दो व्यक्तियों की मौत भी हुई है। संक्रमण के अब तक कुल 601 मामले सामने आये हैं, जिसमें से 271 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक में अभी 304 लोगों का इलाज चल रहा है।’’

मंत्री ने कहा कि संक्रमित मामलों में 297 में मरीजों की हालत स्थिर है। सात मरीज आईसीयू में हैं।

कुमार ने कहा कि 12 नये मामलों में चार बेंगलुरु शहर से, दो-दो विजयपुरा और तुमकुरु से और एक-एक मामला बीदर, चिक्कबल्लपुरा, बेलगावी और बागलकोट से हैं। उन्होंने कहा कि दो मौतें बीदर और बेंगलुरु में हुई हैं।

श्वसन संबंधी गंभीर रोग (एसएआरआई) से पीड़ित 82 वर्षीय व्यक्ति की बीदर में मौत हो गई। दूसरा मृतक बेंगलुरु निवासी 62 वर्षीय है जिसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप भी था, उसके गुर्दे ने भी काम करना बंद कर दिया था।

मंत्री ने कहा कि 26 अप्रैल के बाद से कोविड-19 के 101 मामले सामने आये हैं, जबकि 113 व्यक्ति संक्रमण मुक्त होकर घर जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि शनिवार को 20 व्यक्तियों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

इनमें छह कलबुर्गी, आठ बेलगावी से, दो बीदर से और दो-दो धारवाड और बेंगलुरु से हैं।

मंत्री ने कहा कि नांजनगुड को कोरोना वायरस हॉटस्पॉट घोषित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी