मेघालय में पृथक किए गए परिवारों की मदद के लिये आगे आए गांव वाले

मेघालय में कोविड-19 संक्रमण से जान गंवाने वाले डॉक्टर जॉन साइलो रिनताथियांग के यहां घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली मवठारिया गांव की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। मेघालय में कोविड-19 संक्रमण से केवल एक व्यक्ति की ही मौत हुई है।

जमात

शिलांग, एक मई मेघालय के पूर्वी खासी पर्वतीय जिले के एक गांव के निवासियों ने एक व्यक्ति के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद पृथक किये गए अन्य गांववासियों की मदद के लिये आगे आकर भाईचारा दिखाया है।

मेघालय में कोविड-19 संक्रमण से जान गंवाने वाले डॉक्टर जॉन साइलो रिनताथियांग के यहां घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली मवठारिया गांव की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। मेघालय में कोविड-19 संक्रमण से केवल एक व्यक्ति की ही मौत हुई है।

गांव के सरपंच बी सुतिंग ने कहा कि महिला को शिलांग में कोविड-19 अस्पताल भेज दिया गया है जबकि उनके परिवार समेत 18 परिवारों के 35 लोगों को घरों में अलग रहने के लिये कहा गया है। हालांकि वह जांच में कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाए गए हैं।

दरबार यानि गांव की समिति सामाजिक मेलजोल से दूरी बनाए रखते हुए पृथक किये गए परिवारों को खुद ही भोजन, पानी और अन्य जरूरी सामान मुहैया करा रही है। साथ ही इस बात का भी ख्याल रखा जा रहा है कि कोई इन परिवारों पर लांछन न लगाए।

मुख्यमंत्री कोनराड ए संगमा ने भी इस पहल की तारीफ की है।

सुतिंग ने कहा, ''हमारे गांव में कोविड-19 रोगी के बारे में पता चलने पर हमें अपनी जिम्मेदारी का एहसास हुआ। हकीकत यह है कि 18 परिवारों को घरों में अलग रखने से अब हमारा गांव ही पृथक केन्द्र लगने लगा है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू