मई दिवस पर दक्षिण अफ्रीका में लॉकडाउन नियमों में ढील

कुछ दक्षिण अफ्रीकी लोग छोटे समूह में काम पर जाएंगे और कई व्यवसाय सीमित संचालन को फिर से शुरू करेंगे। कई कारखाने चरणबद्ध तरीके से काम शुरू करेंगे, यहां केवल एक तिहाई कर्मचारियों को लौटने की अनुमति है और उन्हें दूरी बनाए रखने के साथ ही अन्य दिशानिर्देशों का पालन भी करना होगा।

सरकार ने पांच सप्ताह बाद लोगों को व्यायाम के लिए सुबह छह से नौ बजे के बीच घर से बाहर निकलने की अनुमति दी है लेकिन इस दौरान मास्क लगाना और उचित दूरी बनाए रखना जरूरी होगा।

कुछ दक्षिण अफ्रीकी लोग छोटे समूह में काम पर जाएंगे और कई व्यवसाय सीमित संचालन को फिर से शुरू करेंगे। कई कारखाने चरणबद्ध तरीके से काम शुरू करेंगे, यहां केवल एक तिहाई कर्मचारियों को लौटने की अनुमति है और उन्हें दूरी बनाए रखने के साथ ही अन्य दिशानिर्देशों का पालन भी करना होगा।

ट्रेनों और बसों सहित सरकारी वाहन एक बार फिर चलेंगे, लेकिन इसमें सीमित संख्या में ही यात्री सवार हो सकते हैं।

इन सब ढील के बावजूद शराब और सिगरेट की बिक्री पर कड़ा प्रतिबंध जारी रहेगा।

आमतौर पर, दक्षिण अफ्रीका में श्रमिक संघ और राजनीतिक दल मई दिवस पर रैलियां निकालते हैं लेकिन लॉकडाउन के कारण इस साल ऐसा नहीं किया गया ।

सत्तारूढ़ अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस पार्टी के सचिव जैकब खावे ने कहा कि हम इस मौके पर अग्रिम मोर्चे पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष सम्मान देना चाहते हैं जो इस मुश्किल घड़ी में रोजाना इस वायरस से लड़ रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड