कोविड-19 : सिंगापुर ने विदेशी कामगारों के लिए घरों में रहने की अवधि बढ़ाई

देश ने विदेशी कामगारों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने पर यह कदम उठाया है।

सिंगापुर, एक मई सिंगापुर ने निर्माण क्षेत्र में भारतीयों समेत विदेशी कामगारों के लिए घरों में रहने की अवधि शुक्रवार को 18 मई तक के लिए बढ़ा दी।

देश ने विदेशी कामगारों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने पर यह कदम उठाया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में संक्रमण के 932 नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। सिंगापुर में कोविड-19 के मरीजों की कुल संख्या 17,101 हो गई है।

इसने बताया कि नए मामलों में बड़ी संख्या में विदेशी कामगारों के सामूहिक शयनकक्षों में रह रहे कामकाजी परमिटधारक शामिल हैं।

इनमें से पांच मामले सिंगापुर के नागरिकों या विदेशी मूल के स्थायी निवासियों के हैं।

श्रमशक्ति मंत्रालय ने बताया कि निर्माण क्षेत्र में एस पास धारक (सभी विदेशियों) और कामकाज संबंधी परमिट वाले लोगों के लिए अनिवार्य रूप से घरों में रहने का आदेश 18 मई तक दो हफ्तों के लिए और बढ़ा दिया गया है।

इससे पहले यह नोटिस चार मई तक के लिए था जिसे अब बढ़ाकर 18 मई तक के लिए कर दिया गया है।

मंत्रालय ने बताया कि अधिकारी निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों के बीच संक्रमण पर करीबी नजर रख रहे हैं और वे जहां रह रहे हैं, उन इलाकों में आवाजाही पर पाबंदियां बरकरार रहेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू