एजेंसी न्यूज
मिस्र के राष्ट्रपति ने कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर अधिकारों का विस्तार किया
Bhashaनये संशोधन राष्ट्रपति को वायरस से निपटने के लिए स्कूलों और विश्वविद्यालयों को बंद करने तथा विदेशों से लौटने वालों को पृथक-वास में भेजने जैसे कदम उठाने के अधिकार देते हैं।
तमिलनाडु ने राजकोषीय स्थिति में सुधार के लिये सी रंगराजन की अगुवाई में समिति बनायी
Bhashaएक सरकारी आदेश के अनुसार, इस समिति में वित्त सचिव एस कृष्णन भी शामिल होंगे। समिति तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगी।
राजस्थान सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य पर राजनीति को तरजीह दी :शेखावत
Bhashaजोधपुर से सांसद शेखावत ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में स्थिति से निपटने में कमियों को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार से आत्मावलोकन करने को भी कहा। यह क्षेत्र मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी गृह नगर है।
दिल्ली में मोबाइल छीनने वाले जोड़े को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bhashaअधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कोविड-19 की जांच बढ़कर प्रतिदिन 95,000 हुई : हर्षवर्धन
Bhashaस्वास्थ्य मंत्री ने पूर्वोत्तर के राज्यों में कोविड-19 स्थिति और इसके प्रसार को रोकने के लिये उठाये गये कदमों की समीक्षा की।
राज्य के बाहर फंसे 5,000 लोगों को ओडिशा वापस लाने के लिए पांच विशेष ट्रेन संचालित होंगी
Bhashaउच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को उड़ीसा उच्च न्यायालय के एक अंतरिम आदेश पर रोक लगा दी। उस आदेश में राज्य सरकार से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था कि जिन लोगों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आए केवल उन्हें ही ओडिशा लौटने की अनुमति दी जाये ।
राजस्थान में पुलिस दल पर हमला, एएसआई सहित चार घायल
Bhashaयह घटना छोटी सादड़ी इलाके में राज्य के सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना के घर के पास हुई। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि आंजना ने भी पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारा। हालांकि, मंत्री ने इस आरोप का खंडन किया है।
बेलारूस में तेजी से फैलते कोरोना वायरस संक्रमण के बावजूद बड़ी सैन्य परेड का आयोजन
Bhashaराजधानी मिंस्क में लगभग 3,000 सैनिकों ने परेड निकाली, जिसे देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लुकाशेंको ने कहा कि युद्ध के दिनों में बेलारूस पर जो बीता, उसकी तुलना आज के दौर की मुश्किलों से नहीं की जा सकती।
अरुणाचल प्रदेश लौटने वाले सभी लोगों के लिए 14 दिन का पृथक-वास होगा अनिवार्य
Bhashaराज्य के गृह मंत्री बमांग फेलिक्स ने शनिवार को यह जानकारी दी।
हॉकी इंडिया ने कर्मचारियों को काम पर जाने से पहले आरोग्यसेतु ऐप पर स्थिति जांच करने की सलाह दी
Bhashaकोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए हॉकी इंडिया के इस परामर्श को कार्यालय आने वाले सभी कर्मचारियों को मानना होगा।
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: राकांपा शिंदे और मिटकरी को उम्मीदवार बना सकती है
Bhashaनौ विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव 21 मई को होने हैं और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 11 मई है।
अप्रैल में कोविड-19 से जुड़ी अधिकतर तथ्य जांच सांप्रदायिक अफवाहों से संबंधित, बूम लाइव का दावा
Bhashaबूम लाइव फेसबुक जैसी सोशल मीडिया कंपनियों के साथ काम करने वाली तथ्यों की जांच (फैक्ट चेकिंग) से जुड़ी वेबसाइट है।
प्रवासी श्रमिकों के रेल किराये का खर्च वहन करने के दिल्ली सरकार के दावे पर जद (यू) का तंज
Bhashaबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली पार्टी जद (यू) ने आप पर “लोकप्रियता हासिल करने के लिए सस्ती राजनीति” करने का आरोप लगाया।
भारत की शतरंज लीग में भाग लेंगे 25 से ज्यादा ग्रैंडमास्टर
Bhashaइस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें 25 से ज्यादा भारतीय ग्रैंडमास्टर भाग लेंगे।
गुजरात के कच्छ में दो गुटों के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत
Bhashaएक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों ने एक अन्य समूह पर इस संदेह में धारदार हथियार से हमला कर दिया कि वह समीप के क्षेत्रों में अवैध शराब के धंधे के बारे में पुलिस को सूचित कर रहा है।
ब्रिटेन से भारतीयों को वापस ला रही पहली उड़ान लंदन से मुंबई रवाना
Bhashaहवाईअड्डे पर लगभग 250 छात्र और पर्यटक अपने सामान के साथ स्वदेश वापसी के लिए आज कतारों में खड़े देखे गए।
ईरान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,500 से ज्यादा नए मामले सामने आए
Bhashaस्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रांतवार कोविड-19 के मामलों की सूचना देना पिछले ही महीने बंद कर दिया।
यात्रा के लिए वैध पास होने के बावजूद पृथक केन्द्रों में रखे जाने पर लोग आक्रोशित
Bhashaइस कदम से ऐसे लोग क्षुब्ध हैं और उन्होंने पृथक केन्द्रों में भेजे जाने पर सवाल उठाया है। इन लोगों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण कई औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उन्हें चिकित्सा आपात स्थिति या लॉकडाउन की औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद अपनी ड्यटी करने के लिए बेहद असाधारण स्थितियों में ये पास दिये गये हैं।
मालदीव से करीब 700 भारतीयों को लेकर 10 मई को पहुंचेगा नौसैनिक पोत
Bhashaकोविड-19 लॉकडाउन के कारण दूसरे देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारतीय नौसेना के ‘ऑपरेशन समुद्र सेतु’ में भाग ले रहा ‘आईएनएस जलाश्व’ शुक्रवार रात 698 भारतीय नागरिकों को लेकर माले बंदरगाह से कोच्चि के लिए रवाना हो चुका है।
मेरा मंत्रिपद में बने रहना संवैधानिक: जदयू नेता
Bhashaकांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा बिहार के विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्रा ने शुक्रवार को कहा था कि बिहार के मंत्रियों नीरज कुमार और अशोक चौधरी का एमएलसी के तौर पर कार्यकाल इस सप्ताह की शुरुआत में पूरा हो चुका है, इसके बावजूद वे अपने पद पर बने हुए हैं, जोकि अनैतिक और संवैधानिक नियमों के विरुद्ध है।