एजेंसी न्यूज
उप्र में संक्रमण के सबसे अधिक 48.7 प्रतिशत मामले 30 से 40 वर्ष वालों में
Bhashaप्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ''60 साल से ऊपर के लोग, जिनके बारे में हम कहते हैं कि उन्हें सबसे ज्यादा बचाना है, कुल संक्रमण का 8.1 प्रतिशत संक्रमण इस आयुवर्ग के लोगों में पाया गया।''
जम्मू-कश्मीर में 4जी इंटरनेट सेवा पर गृह सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति विचार करे: न्यायालय
Bhashaन्यायालय ने कहा कि इस केन्द्र शासित प्रदेश के ‘उग्रवाद से ग्रस्त’ होने के तथ्य के मद्देनजर राष्ट्रीय सुरक्षा और मानव अधिकारों की जरूरतों के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता है।
हीरो साइकिल ने पंजाब, बिहार के संयंत्रों में विनिर्माण शुरू किया
Bhashaहीरो साइकिल्स ने एक बयान में कहा कि लॉकडाउन के 40 दिनों के बाद छिटपुट तरीके से बाजार खुल रहे हैं। ऐसे में शहरी और ग्रामीण मांग को पूरा करने के लिये 30 प्रतिशत उत्पादन क्षमता को शुरू किया गया है।
चीन-भारत सीमा संघर्ष : चीन ने कहा कि उसके सैनिक शांति कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध
Bhashaचीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान से जब यहां हाल में हुए संघर्ष के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों देशों को अपने मतभेदों को ठीक तरीके से सुलझाना चाहिए।
गडकरी ने उद्योग से कहा, सरकार से दो-तीन दिनों में वित्तीय पैकेज की उम्मीद
Bhashaसूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई), सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि सरकार उद्योग के साथ खड़ी है लेकिन सरकार की सीमाओं को भी समझने की जरूरत है।
मोदी ने कोविड19 की रोकथाम, काम-काज को गति देने के बारे में मुख्यमंत्रियों से की एक और चर्चा
Bhashaकोरोना वायरस संकट पैदा होने के बाद मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये यह पांचवीं बातचीत है। पिछली चर्चा 27 अप्रैल को हुई थी।
सिंगापुर में कोरोना वायरस के 486 नये मामले सामने आये
Bhashaमंत्रालय ने बताया कि जो नये मामले सामने आये है उनमें सिंगापुर के केवल दो नागरिक और स्थायी निवासी (विदेशी) शामिल हैं जबकि शेष विदेशी कर्मचारी हैं।
दिल्ली सरकार ने अदालत को बताया: एसआरबी की बैठक आज प्रस्तावित है
Bhashaदिल्ली सरकार ने न्यायालय को यह जानकारी उस याचिका की सुनवाई के दौरान दी जिसमें एसआरबी की बैठकें आयोजित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने का आग्रह किया गया है ताकि कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए पात्र दोषियों को जल्द रिहा किया जा सके।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे टूटा
Bhashaविदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार घरेलू शेयर बाजारों में तेजी से घरेलू मुद्रा को थोड़ा समर्थन मिला। बाजार प्रतिभागी कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंतित हैं।
न्यायालय ने अर्नब गोस्वामी की दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण की अवधि बढ़ाई
Bhashaन्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने अर्नब गोस्वामी की याचिका पर वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से सुनवाई की। सुनवाई के दौरान अर्नब की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे, केन्द्र की ओर से सालिसीटर जनरल तुषार मेहता और महाराष्ट्र सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की दलीलों को सुना।
कोरोना संकट: पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक शुरू, कोविड-19 महामारी से निपटने व लॉकडाउन के मुद्दे पर हो रही चर्चा
Bhashaकोरोना संकट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पांचवीं बार मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत कर रहे हैं.
विजयन ने युवा फुटबॉलरों को छेत्री का अनुसरण करने की सलाह दी
Bhashaपिछले महीने 51 साल के हुए विजयन ने 35 साल की उम्र में भी छेत्री की काम के प्रति समर्पण की तारीफ की।
गुजरात से पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंची बिलासपुर
Bhashaराज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों, विद्यार्थियों तथा स्वास्थ्य सुविधा की आवश्यकता वाले लोगों को लेकर गुजरात से आज पहली ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पहुंची। जिला प्रशासन ने इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की थीं।
कोलकाता में 338 संक्रमण प्रभावित क्षेत्र चिन्हित किए गए
Bhashaकोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने पुलिस को सूची उपलब्ध कराई गई थी। वर्तमान में पश्चिम बंगाल में चार रेड जोन कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना और पुरबा मेदिनीपुर जिला हैं ।
दिल्ली हवाईअड्डे को संक्रमण मुक्त करने के लिए लिया जा रहा है अल्ट्रावायलेट किरणों का सहारा
Bhashaदिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने एक बयान में कहा कि मोबाइल टावर घेराबंदी किए गए एक क्षेत्र में रखे गए हैं और उनके भीतर लगे यूवी लैम्प का इस्तेमाल संक्रमणमुक्त करने के लिए किया जा रहा है।
कोरोना वायरस के चार मरीजों की अस्पताल से छुट्टी
Bhashaराज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 53 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं छह मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर फंसा जर्मन नागरिक
Bhashaउक्त व्यक्ति पर जर्मनी में आपराधिक मामला दर्ज है।
कोविड-19 से शिक्षा के वांछित परिणाम नहीं आने का खतरा : विश्व बैंक
Bhashaविश्व बैंक के विशेषज्ञों ने कहा है कि महामारी से पहले भी दुनिया ‘‘शिक्षा के संकट’’ से गुजर रही थी और सतत विकास लक्ष्य 4 के लक्ष्यों को हासिल करने के रास्ते से पहले ही भटक गई थी। सतत विकास लक्ष्य 4 के तहत सभी देश अन्य महत्वाकांक्षी लक्ष्यों के अलावा इसके लिए प्रतिबद्धता जताते हैं कि सभी बालिका एवं बालक मुफ्त, एक समान और गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा पूरी करें।
हांगकांग पुलिस ने 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया
Bhashaबयान में कहा गया है कि 19 लोगों को रोग नियंत्रण एवं रोकथाम अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बयान में आगे कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों को घेर लिया था जिसके बाद भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने काली मिर्च पाउडर की गोलियां चलाईं।
कोरोना वायरस : राजस्थान में दो और मौत, 126 नये मामले
Bhashaअतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर और अजमेर में एक-एक संक्रमित की मौत हुई। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 110 हो गयी है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 58 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।