हांगकांग पुलिस ने 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया

बयान में कहा गया है कि 19 लोगों को रोग नियंत्रण एवं रोकथाम अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बयान में आगे कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों को घेर लिया था जिसके बाद भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने काली मिर्च पाउडर की गोलियां चलाईं।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि 12 से 65 वर्ष के बीच के 230 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों को गैरकानूनी तरीके से इकट्ठा होने, ऐसा कोई सामान लिए होना जिसका मकसद संपत्ति को नुकसान पहुंचाना हो और पहचान पत्र नहीं दिखा पाने जैसे अनेक आरोपों के आधार पर पकड़ा गया है।

बयान में कहा गया है कि 19 लोगों को रोग नियंत्रण एवं रोकथाम अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बयान में आगे कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों को घेर लिया था जिसके बाद भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने काली मिर्च पाउडर की गोलियां चलाईं।

इसमें कहा गया,‘‘पुलिस सरकार के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम उपायों का उल्लंघन करने हुए सुनियोजित तरीके से समूह में इकट्ठा होने की निंदा करती है।’’

पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और हांगकांग के मेंगकॉक जिले की ओर जाने वाले मार्ग में अवरोधक लगा दिए। उन्होंने कुछ सड़कों में आग भी लगा दी।

प्रदर्शनकारी इस अर्ध स्वायत्त चीनी क्षेत्र में लोकतंत्र की स्थापना और प्रदर्शनों को दबाने के लिए पुलिस की कथित बर्बरता की जांच की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी यहां बड़े पैमाने में विरोध प्रदर्शन हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू