सिंगापुर में कोरोना वायरस के 486 नये मामले सामने आये

मंत्रालय ने बताया कि जो नये मामले सामने आये है उनमें सिंगापुर के केवल दो नागरिक और स्थायी निवासी (विदेशी) शामिल हैं जबकि शेष विदेशी कर्मचारी हैं।

सिंगापुर, 11 मई सिंगापुर में कोरोना वायरस संक्रमण के 486 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 23,822 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि जो नये मामले सामने आये है उनमें सिंगापुर के केवल दो नागरिक और स्थायी निवासी (विदेशी) शामिल हैं जबकि शेष विदेशी कर्मचारी हैं।

इन मामलों को मिलाकर देश में मामलों की कुल संख्या 23,822 हो गई है।

संक्रमित लोगों में ज्यादातर ‘डोरमेट्री’ में रहने वाले विदेशी नागरिक हैं।

‘डोरमेट्री’ एक ऐसे बड़े कमरे को कहते हैं, जिनमें ज्यादा संख्या में बिस्तर लगे होते हैं और उसमें रहने वाले लोगों के लिये एक साझा शौचालय होता है।

मंत्रालय ने बताया कि रविवार तक इस महामारी से 2,715 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कोविड-19 से 20 लोगों की मौत हुई है और इस वायरस से संक्रमित पाये गये छह अन्य की मौत अन्य कारणों से हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू