एजेंसी न्यूज
उप्र में अब तक आये करीब सवा तीन लाख श्रमिक, सबका डेटा बेस तैयार करने के निर्देश
Bhashaमुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने एल-1, एल-2 तथा एल-3 कोविड-19 अस्पतालों में 20 मई, 2020 तक 25,000 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि माह के अन्त तक कोविड-19 अस्पतालों में एक लाख बेड उपलब्ध हो जाएं।
पुरुषों के रक्त में कोरोना वायरस से प्रभावित होने वाले अणुओं की संख्या ज्यादा : अध्ययन
Bhashaयूरोपीय हार्ट जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन से पता चला है कि जो मरीज दिल का दौरा पड़ने के कारण एसीई और कुछ अन्य दवाएं ले रहे हैं, उनके रक्त में भी कोरोना वायरस के लिए वाहक एसीई2 एंजाइम की मात्रा कम है।
कोरोना वायरस के संकट को लेकर भाजपा ने ममता बनर्जी पर प्रहार किया
Bhashaभाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में जब कोविड-19 का प्रकोप था तो आप कहां छिपी थीं ममता जी? आपके राज्य के लोग जानना चाहते हैं कि आप कहां हैं और आप क्या कर रही हैं? राज्य के लोग और बाहर रह रहे बंगाली मजदूर आपसे सहयोग मांग रहे हैं।’’
राज्यों को श्रम कानूनों में संशोधन की मंजूरी नहीं दे केंद्र सरकार: कांग्रेस
Bhashaपार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने सरकार से यह आग्रह भी किया कि श्रमिकों से जुड़ा कदम उठाने से पहले श्रमिक संगठनों के साथ विचार-विमर्श किया जाए।
कोविड-19 मरीज अब 17 दिन में पृथक-वास से बाहर आ सकते हैं : संशोधित दिशा-निर्देश
Bhashaगृह मंत्रालय के नए संशोधित दिशा-निर्देशों में दोहराया गया है कि वे लोग, जिनके यहां खुद को अलग रखने की उचित सुविधा है, अपने परिवार के सदस्यों से दूर रहने के लिए पृथक-वास में रह सकते हैं।
लॉकडाउन का उल्लंघन : जुर्माना की राशि स्वास्थ्य सुविधा के लिए दी जाएगी
Bhashaबलौदाबाजार जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन अब भी जारी है। इस दौरान लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने पर जिले के नगरीय निकायों, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और अन्य विभागों द्वारा जुर्माना वसूला जा रहा है।
गुजरात: ट्रेन रद्द होने के बाद निरमा कारखाने के श्रमिकों ने तोड़े बस के शीशे और खिड़कियां
Bhashaपुलिस ने यह जानकारी दी।
कोरोना वायरस: सऊदी अरब ने करों को तीन गुना किया, खर्च में 26 अरब डॉलर की कटौती
Bhashaअर्थव्यवस्था के विविधीकरण के प्रयासों के बावजूद सऊदी अरब राजस्व के लिए तेल पर बहुत अधिक निर्भर है। ब्रेंट क्रूड इस समय करीब 30 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है। कीमत का यह स्तर सऊदी अरब के अपने खर्च को पूरा करने के लिए काफी कम है। इसके अलावा कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के कारण मुस्लिम तीर्थस्थल मक्का और मदीना की यात्रा भी बंद है। इससे राजशाही को राजस्व का नुकसान हो रहा है।
अब श्रमिक विशेष ट्रेन में 1200 की बजाये 1700 यात्री होंगे सवार, तीन ठहराव होंगे
Bhashaरेलवे की ओर से जारी आदेश में, रेलवे जोनों को संबंधित राज्यों में गंतव्य के अलावा तीन जगहों पर गाड़ियों के ठहराव के लिये कहा गया है । राज्य सरकारों के आग्रह पर यह निर्णय किया गया है।
ब्रेक से लक्ष्यों के पुन: आकलन का मौका मिला: बद्रीनाथ
Bhashaकोविड-19 महामारी से अब तक दुनिया भर में 41 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और तीन लाख के करीब लोगों की जान गई है। इसके कारण दुनिया भर में लगभग सभी खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं।
वंदे भारत मिशन : अमेरिका में फंसे 118 लोग हैदराबाद पहुंचे
Bhashaहवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 1617 से इन यात्रियों को अमेरिका के सान फ्रांसिस्को से मुंबई होकर यहां लाया गया ।
मंत्रालय ने 54 खेल संघों को सितंबर 2020 तक मान्यता प्रदान की
Bhashaमंत्रालय ने अखिल भारतीय कैरम महासंघ को नये सिरे से मान्यता प्रदान की है।
कोविड-19: पाकिस्तान में 13 मई तक घरेलू उड़ानें निलंबित
Bhashaदेश में अब तक कोविड-19 से 667 लोगों की मौत हो चुकी है और तीस हजार से अधिक लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं।
ट्रक पलटने से दो मजदूरों की मौत, सात घायल
Bhashaसहजनवा के एसडीएम अनुज मलिक ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आईसीएमआर ने कोविड-19 के मृतकों की जानकारी उचित तरीके से दर्ज करने के लिए दिशा-निर्देश किए जारी
Bhashaकोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखते समय मरीजों को निमोनिया, हृदय विकार और रक्तप्रवाह में थक्का जैसी बीमारियों का भी स्पष्ट वर्णन किया जाएगा।
COVID-19 संक्रमितों के आकड़ें बढ़कर पहुंचे 67 हजार 152, इस महामारी से अब तक 2,206 लोगों की हुई मौत
Bhashaदेश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण के 4,213 मामले सामने आए हैं जिसके बाद सोमवार तक देश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 67,152 पर पहुंच गई. वहीं 97 लोगों की मौत के बाद कोरोना वायरस अब तक देश में 2,206 लोगों की जान ले चुका है. अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 33 मामले, मेघालय में 13, पुडुचेरी में नौ और गोवा में सात मामले सामने आए हैं.
भारतीय वायुसेना से दरभंगा हवाईअड्डे का काम दोबारा शुरू करने की अनुमति देने का आग्रह : मंत्री
Bhashaदरभंगा हवाई अड्डे का निर्माण एक सिविल एन्क्लेव के रूप में किया जा रहा है, जो नागरिक उड्डयन कार्यों के लिए आवंटित भारतीय वायुसेना के एयर बेस का हिस्सा है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, चिकित्सीय जांच जारी: एम्स सूत्र
Bhashaअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत स्थिर बनी हुई है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं तथा उनकी चिकित्सीय जांच की जा रही है. एम्स सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. साल 2009 में उनकी एम्स में ही कोरोनरी बाईपास सर्जरी हुई थी.
काबुल में चार बम विस्फोट, चार नागरिक घायल
Bhashaकाबुल पुलिस के प्रवक्ता फरदौस फरमर्ज ने बताया कि सड़क किनारे 10-20 मीटर की दूरी पर बमों को रखा गया था।
असम में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू का कहर, अब तक 13 हजार से अधिक सूअरों की मौत
Bhashaअसम में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू के संक्रमण से पिछले कुछ दिनों में 13 हजार से अधिक सूअरों की मौत हो गई है. इससे पशुपालन में लगे सैकड़ों लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है. यह जानकारी एक अधिकारी ने दी. पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है और असम में नौ जिलों में सूअरों की मौत होने की जानकारी मिली है. अफ्रीकन स्वाइन फ्लू (एएसएफ) की वजह से पिछले कुछ दिनों में कुल 13,013 सूअरों की मौत हुई है. एएसएफ असम में सबसे पहले इस वर्ष फरवरी में सामने आया था. उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, संक्रमण छह जिलों से तीन और जिलों माजुली, गोलाघाट और कामरूप मेट्रोपॉलिटन में फैल गया है.