ट्रक पलटने से दो मजदूरों की मौत, सात घायल

सहजनवा के एसडीएम अनुज मलिक ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जमात

गोरखपुर (उप्र), 11 मई सहजनवा थानाक्षेत्र के कसरवाल में सोमवार सुबह ट्रक पलटने से उसमें सवार दो मजदूरों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गये।

सहजनवा के एसडीएम अनुज मलिक ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है।

मलिक ने बताया कि सभी मजदूर महाराजगंज जिले के रहने वाले हैं। वे हैदराबाद से पैदल ही अपने घरों की ओर आ रहे थे। कानपुर में वे एक बालू से भरे ट्रक पर सवार हो गये जो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

सहजनवा थाना प्रभारी डी के मिश्रा ने बताया कि मजदूरों के परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि मृतक मजदूरों के नाम परशुराम (42) और राहुल (22) हैं। सात घायलों का महाराजगंज जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार चल रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड