वंदे भारत मिशन : अमेरिका में फंसे 118 लोग हैदराबाद पहुंचे

हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 1617 से इन यात्रियों को अमेरिका के सान फ्रांसिस्को से मुंबई होकर यहां लाया गया ।

जमात

हैदराबाद, 11 मई कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये जारी लॉकडाउन के कारण अमेरिका में फंसे भारत के 118 लोगों को केंद्र सरकार के ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत सोमवार को यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया ।

हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 1617 से इन यात्रियों को अमेरिका के सान फ्रांसिस्को से मुंबई होकर यहां लाया गया ।

उन्होंने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात के अबुधाबी से भारतीयों का एक और जत्था आज रात यहां आयेगा । ये यात्री एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 1920 से यहां आयेंगे जिसके सोमवार रात साढ़े नौ बजे यहां पहुंचने की संभावना है।

सूत्रों ने बताया कि हवाई अड्डे के रास्तों को सैनिटाइज किया गया है और सामाजिक मेल जोल से दूरी बनाये रखने के नियमों के पालन की भी व्यवस्था की गयी है ।

उन्होंने बताया कि यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों को एक बार में 20 से 25 की संख्या में विमान से बाहर निकाला गया ।

उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों की थर्मल स्क्रीनिंग की गयी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी