मंत्रालय ने 54 खेल संघों को सितंबर 2020 तक मान्यता प्रदान की

मंत्रालय ने अखिल भारतीय कैरम महासंघ को नये सिरे से मान्यता प्रदान की है।

जमात

नयी दिल्ली, 11 मई खेल मंत्रालय ने सोमवार को 54 राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को इस साल सितंबर तक मान्यता प्रदान की लेकिन परालंपिक और नौकायन की संचालन संस्थाओं को सूची से बाहर बनाये रखा।

मंत्रालय ने अखिल भारतीय कैरम महासंघ को नये सिरे से मान्यता प्रदान की है।

भारतीय परालंपिक समिति (पीसीआई), भारतीय नौकायन महासंघ (आरएफआई) और भारतीय स्कूल खेल महासंघ (एसजीएफआई) को फिर से मान्यता प्रदान नहीं की गयी।

पीसीआई और आरएफआई को राष्ट्रीय खेल संहिता के उल्लंघन के लिये निलंबित किया गया था जबकि सुशील कुमार की अगुवाई वाले एसजीएफआई की कुप्रबंधन के कारण मान्यता रद्द कर दी गयी थी।

एनएसएफ को आम तौर पर साल के आखिर तक मान्यता दी जाती है लेकिन इस बार मंत्रालय ने केवल इस साल सितंबर तक मान्यता प्रदान की है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने इस पर सवाल उठाया।

बत्रा ने कहा, ‘‘सितंबर 2020 तक ही क्यों और दिसंबर 2020 तक क्यों नहीं?’’

खेल मंत्रालय के अधिकारियों ने इस विषय पर स्पष्टीकरण मांगने पर जवाब नहीं दिया।

छोटे स्तर के खेल महासंघों के लिये मंत्रालय की मान्यता काफी मायने रखती है क्योंकि वे अपने दैनिक खर्चों के लिये सरकार से मिलने वाले वार्षिक अनुदान पर निर्भर होते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\