हीरो साइकिल ने पंजाब, बिहार के संयंत्रों में विनिर्माण शुरू किया

हीरो साइकिल्स ने एक बयान में कहा कि लॉकडाउन के 40 दिनों के बाद छिटपुट तरीके से बाजार खुल रहे हैं। ऐसे में शहरी और ग्रामीण मांग को पूरा करने के लिये 30 प्रतिशत उत्पादन क्षमता को शुरू किया गया है।

जमात

नयी दिल्ली, 11 मई हीरो साइकिल्स ने सोमवार को कहा कि उसने पंजाब और बिहार में अपने विनिर्माण संयंत्रों का परिचालन फिर से शुरू कर दिया है।

हीरो साइकिल्स ने एक बयान में कहा कि लॉकडाउन के 40 दिनों के बाद छिटपुट तरीके से बाजार खुल रहे हैं। ऐसे में शहरी और ग्रामीण मांग को पूरा करने के लिये 30 प्रतिशत उत्पादन क्षमता को शुरू किया गया है।

कंपनी ने संबंधित स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया पर अमल करते हुए लुधियाना (पंजाब) और बिहटा (बिहार) में अपने विनिर्माण संयंत्रों को चार मई से शुरू किया है।

कंपनी ने कहा कि इन दोनों संयंत्रों ने लगभग 800 कर्मचारियों के साथ परिचालन शुरू किया है।

कंपनी ने कहा कि उसने दिशानिर्देशों के अनुसार सीमित कार्यबल के साथ अपने कॉरपोरेट कार्यालय को भी खोल दिया है।

हीरो साइकिल्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पंकज एम मुंजाल ने कहा, ‘‘लॉकडाउन को धीरे-धीरे उठाया जा रहा है, ऐसे में बीमारी के फैलने का खतरा अभी भी अधिक है और इस कारण सामाजिक दूरी के उपायों का पालन करने की आवश्यकता है। ऐसी परिस्थितियों में, दुनिया भर में लोग भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के बजाय साइकिलों को प्राथमिकता दे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी लोगों को बीमारी के खिलाफ रोकथाम के उपाय के रूप में जितना संभव हो सके, साइकिल का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

मुंजाल ने कहा, "हम अगले कुछ हफ्तों में ई-साइकिल और प्रीमियम बाइक सहित साइकिल की मांग में वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। हमारे दोनों कारखानों से शहरी केंद्रों और ग्रामीण भारत की मांग को पूरा करने के लिये पहले ट्रक निकल चुके हैं।’’

कंपनी के लुधियाना (पंजाब), बिहटा (बिहार) और गाजियाबाद (यूपी) में स्थित संयंत्रों की प्रति वर्ष 75 लाख साइकिल की विनिर्माण क्षमता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट