प्रवासी श्रमिकों के रेल किराये का खर्च वहन करने के दिल्ली सरकार के दावे पर जद (यू) का तंज

  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली पार्टी जद (यू) ने आप पर “लोकप्रियता हासिल करने के लिए सस्ती राजनीति” करने का आरोप लगाया।

जमात

पटना, नौ मई बिहार में सत्तारूढ़ जद (यू) ने शनिवार को आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि उसने दिल्ली से प्रवासी कामगारों को बिहार भेजने पर आने वाला खर्च वहन करने का दावा किया है। लेकिन आप ‘‘आधा-सच" ही बोल रही है क्योंकि अरविंद केजरीवाल सरकार ने भुगतान की गयी राशि की प्रतिपूर्ति की मांग की है।

  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली पार्टी जद (यू) ने आप पर “लोकप्रियता हासिल करने के लिए सस्ती राजनीति” करने का आरोप लगाया।

पार्टी ने इस मुद्दे पर विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला जिन्होंने इस मुद्दे पर राज्य सरकार पर निशाना साधा था।

आप ने शुक्रवार को दावा किया था कि बिहार सरकार द्वारा ध्यान नहीं देने के बाद केजरीवाल सरकार ने प्रवासी मजदूरों की यात्रा पर आने वाला खर्च वहन किया।

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को ट्वीट किया था, ‘‘1,200 प्रवासी मजदूरों को लेकर एक ट्रेन आज मुजफ्फरपुर, बिहार के लिए रवाना हुई। अरविंद केजरीवाल सरकार उनकी यात्रा पर आने वाला खर्च वहन करेगी। ”

जद (यू) के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने आप पर तीखा पलटवार करते हुए शनिवार को कहा, “सबसे पहले, उन्होंने (दिल्ली सरकार) ने किराए का भुगतान किया और बाद में उसके मंत्री गोपाल राय ने इसे ट्विटर पर पोस्ट किया।’’

उन्होंने कहा, "इसके बाद दिल्ली सरकार ने बिहार सरकार को एक पत्र भेजा, जिसमें कहा गया है कि वह किराए पर आए खर्च की प्रतिपूर्ति करे ... गोपाल राय ने अपने पोस्ट के माध्यम से लोगों को आधा सच ही बताया।"

प्रसाद ने पीटीआई- से कहा, "इस तरह का हथकंडा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए होता है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\