राजस्थान में पुलिस दल पर हमला, एएसआई सहित चार घायल

यह घटना छोटी सादड़ी इलाके में राज्य के सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना के घर के पास हुई। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि आंजना ने भी पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारा। हालांकि, मंत्री ने इस आरोप का खंडन किया है।

जमात

जयपुर, नौ मई राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में एक पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया जिसमें एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) साहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गये।

यह घटना छोटी सादड़ी इलाके में राज्य के सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना के घर के पास हुई। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि आंजना ने भी पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारा। हालांकि, मंत्री ने इस आरोप का खंडन किया है।

पुलिस के अनुसार पूर्व उप सरपंच कन्हैया लाल का कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। कुछ देर बार उन युवकों ने कन्हैया लाल से मारपीट की।

छोटी सादड़ी के थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बाताया,‘‘सूचना मिलने पर एएसआई की अगुवाई में चार पुलिस वालों की एक टीम घटना स्थल पर गयी। जहां कन्हैया लाल से जुड़े कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस वालों को चोट आई। एएसआई को गंभीर चोटें लगी हैं।’’

हालांकि, इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने इस घटना को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा और आरोप लगाया कि मंत्री आंजना ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारा जिसके बाद वहां मौजूद भीड़ ने पुलिस दल पर हमला बोल दिया। उन्होंने मांग की कि मंत्री को उनके पद से हटाया जाए।

वहीं संपर्क करने पर मंत्री ने इन आरोपों का खंडन किया कि उन्होंने पुलिसवालों से मारपीट की।

उन्होंने कहा,‘‘ घटना मेरे घर के पास हुई। मैं भी सूचना मिलने पर घटनास्थल पर गया। मैंने किसी पुलिस वाले को थप्पड़ नहीं मारा।’’

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

\