राज्य के बाहर फंसे 5,000 लोगों को ओडिशा वापस लाने के लिए पांच विशेष ट्रेन संचालित होंगी

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को उड़ीसा उच्च न्यायालय के एक अंतरिम आदेश पर रोक लगा दी। उस आदेश में राज्य सरकार से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था कि जिन लोगों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आए केवल उन्हें ही ओडिशा लौटने की अनुमति दी जाये ।

जमात

भुवनेश्वर, नौ मई उच्चतम न्यायालय द्वारा लॉकडाउन के कारण फंसे लोगों को ओडिशा वापसी की अनुमति मिलने के बाद देश के तीन राज्यों में फंसे 5,000 उड़िया लोगों को राज्य में वापस लाने के लिए शनिवार को तीन विशेष ट्रेनें संचालित होंगी।

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को उड़ीसा उच्च न्यायालय के एक अंतरिम आदेश पर रोक लगा दी। उस आदेश में राज्य सरकार से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था कि जिन लोगों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आए केवल उन्हें ही ओडिशा लौटने की अनुमति दी जाये ।

अधिकारियों ने कहा कि तीन ट्रेनें गुजरात और एक-एक महाराष्ट्र और तमिलनाडु से आएंगी, जिनमें बैठकर लगभग 5,000 लोग ओडिशा लौट आएंगे।

ईस्ट कोस्ट रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पांच में से एक ट्रेन सूरत से ओडिशा के गंजम जिले के लिए पहले ही रवाना हो चुकी हैं।

इस बीच ओडिशा के वाणिज्य और परिवहन मंत्री पद्मनाव बेहेरा ने कहा कि उड़िया मजदूरों को महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और गुजरात से लेकर आने वाली विशेष ट्रेनें राज्य में अलग-अलग चरणों में पहुंचेंगी।

बेहेरा ने कहा, “ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए ओडिशा सरकार ने दूसरे राज्यों से प्रवासियों को बस में नही भेजने के लिए कहा था और उनकी वापसी के लिए ट्रेनों की व्यवस्था की गई थी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी