दिल्ली में मोबाइल छीनने वाले जोड़े को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जमात

नयी दिल्ली, नौ मई मध्य दिल्ली में लोगों का मोबाइल फोन छीनने के आरोप में पुलिस ने एक जोड़े को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक सफेद स्कूटर पर सवार एक जोड़े द्वारा मोबाइल छीनने की वारदात की सूचना मिलने के बाद अर्जुन (22) और वैशाली कौशल (20) को किशनगंज स्थित रेलवे कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती स्कूटर पर पीछे बैठकर लोगों का मोबाइल छीनती थी।

पुलिस के अनुसार अर्जुन 31 वारदातों में शामिल रहा है।

तीन महीने पहले अर्जुन ने टैटू बनाने वाली वैशाली से शादी की थी और दोनों मादक पदार्थों के लती हैं।

उन्होंने बताया कि वैशाली पर करोल बाग स्थित आभूषण की एक दुकान के सुरक्षा गार्ड का मोबाइल छीनने का भी आरोप है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट